सूरतमें मुसलमानी उद्यम ‘रेहान परियोजना’ स्थगित, हिन्दू व्यक्तिको सामने कर अशान्त क्षेत्रमें निर्माणके लिए ली थी अनुमति
२७ सितम्बर, २०२१
गुजरातके सूरतके अदजान क्षेत्रमें रेहान ‘हाइट्स’ परियोजनाके निर्माण कार्योंको २१ सितम्बर, २०२१ को
स्थगित किया गया है । इस उद्यमपर अशान्त क्षेत्र अधिनियमका उल्लङ्घनकर भवन निर्माणके लिए अनुमति लेनेका आरोप है । सूरतके अदजान क्षेत्रमें एक मन्दिरके समीपमें रेहान ‘हाइट्स’ परियोजना निर्माणके लिए एक मुसलमानी स्वामित्ववाले उद्यमने (एंटरप्राइज) छद्मतापूर्वक हिन्दू व्यक्तिको सामने प्रस्तुतकर निर्माणकी अनुमति ली तथा अनुमति मिलनेके पश्चात हिन्दू सहभागीको निष्कासित कर दिया । यह क्षेत्र, क्षेत्र अधिनियमके अन्तर्गत आता है और सूरतके उपसमाहर्ताने सम्पति हस्तान्तरणको निरस्त कर दिया था ।
उल्लेखनीय है कि सूरतका अदजान गुजरात अशान्त क्षेत्र उन क्षेत्रोंके धार्मिक और सामुदायिक मूल्य और ‘पहचान’का संरक्षण करनेके लिए है जो जनसंख्याकी दृष्टिसे अतिसंवेदनशील हैं । यह जिलाधीशका उत्तरदायित्व है कि साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखा जाए और साम्प्रदायिक उपद्रव न हों । इस अधिनियमके माध्यमसे शासन राज्यके संवेदनशील भागोंमें समुदायोंके ध्रुवीकरणपर रोक लगानेके प्रयास कर रही है ।
जिहादी व्यक्ति हो या उद्यम वह ‘आर्थिक जिहाद’ व ‘लैंड जिहाद’के माध्यमसे कलियुगी इस्लामिक विधानों जैसे ‘शरिया’ विधानके अनुसार ही उद्यत रहते आए है, इनसे सतर्क रहना आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply