मुकेश खन्नाने गो रक्षा हेतु कहा तो कट्टरपन्थी बिलबिलाए
२४ सितम्बर, २०२१
शक्तिमान ‘सीरियल’से प्रसिद्ध हुए ‘टेलीविजन’ अभिनेता मुकेश खन्नाके भूतकालमें जारी चलचित्रमें उन लोगोंको लक्षित किया, जो गो हत्या करते हैं और उनको खाते हैं । अपने चलचित्रको ‘इंस्टाग्राम’, ‘यूट्यूब’, ‘फेसबुक’पर साझा करते हुए लिखा, “गाय हमारी माता है, क्या हम लोग कल्कि अवतारकी प्रतीक्षा कर रहे हैं…कल्कि आकर हमारी गाय माताको बचाएंगे ?
जब आपके घरकी माता-बहनें संकटमें होती हैं, तो आप ये प्रतीक्षा करते हैं कि पुलिस आएगी तो उनको बचाएगी ? जब उनके लिए आप किसीकी प्रतीक्षा नहीं करते हैं तो गाय हमारी और आपकी माता ये किसीको बतानेकी आवश्यकता क्यों पडती है ? हम सब मूकदर्शक बनकर बैठे हैं ! लज्जा आनी चाहिए हमें ! उन्हें भी जो इसे चावसे खाते हैं ! इसे रोका जाना चाहिए और मेरे मतानुसार इसका एक ही मार्ग है कि केन्द्र शासनको, गायको राष्ट्रीय पशु घोषित कर देना चाहिए । जो इस समय बाघ है।”
इस ‘पोस्ट’ के पश्चात कुछ लोगोंको ये अभिनेता मुकेश खन्ना खटकने लगे हैं और उनके लिए अपशब्दोंका प्रयोग कर रहे हैं !
मुकेश खन्नाकी भावनाएं शुद्ध हैं और इनका सम्मान और समर्थन किया जाना चाहिए; परन्तु गायको एक ओर हम ‘माता’ कहते हैं और दूसरी ओर उसे राष्ट्रीय ‘पशु’ घोषित करनेकी मांग कर रहे हैं, यह अनुचित है । गोहत्याको मानव हत्याके समकक्ष अपराध मान, गोहत्यारोंको मृत्युदण्डका विधान होना चाहिए और गोमाताको राष्ट्रीयताका ‘प्रतीक’ घोषित किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply