जम्मू-कश्मीरमें हमीद, जफर, रफी सहित आतङ्कियोंके सहायक ६ प्रशासनिक कर्मचारियोंको किया निलम्बित


२३ सितम्बर, २०२१
जम्मू कश्मीरमें जम्मू शासनद्वारा बडी कार्यवाही करते हुए आतङ्कियोंको सहयोग देनेवाले ६ प्रशासनिक कर्मचारियोंको निलम्बित कर दिया गया है, निलम्बित किए गए कर्मियोंमें अनंतनागका एक शिक्षक हमीद वानी भी सम्मिलित है, वह आतङ्की सङ्गठन ‘अल्लाह टाइगर’के जनपद ‘कमांडर’के रूपमें कार्य कर रहा था । उसपर आरोप है, कि जब वर्ष २०१६ में सेनाने बुरहान वानीको ढेर किया था, तो उसके पश्चात कश्मीरमें चलाई गई देश विरोधी गतिविधियोंमें हमीद वानीको मुख्य वक्ताके रूपमें बुलाया जाता था ।
इसके साथ ही जम्मू शासनने किश्तवाडके रहनेवाले हुसैन भट्टको भी चाकरीसे निलम्बित कर दिया है और जम्मूके ही मार्ग और भवन विभागमें कार्यरत मोहम्मद रफीको भी चाकरीसे निलम्बित कर दिया है । रफीपर किश्तवाडमें हिज्बुल मुजाहिदीनके आतङ्कियोंको वारदातके क्रियान्वयन हेतु स्थान दिलानेका आरोप है । उसे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण भी बन्दी बना चुका है । उसके विरुद्ध आरोप पत्र भी प्रविष्ट हुआ है ।
      इस विषयमें कुछ समय पूर्व राज्य शासनद्वारा राष्ट्रीय सुरक्षाको ध्यानमें रखते हुए आदेशमें कहा गया है कि जानबूझकर या चूकसे भी यदि कोई कर्मचारी राष्ट्र विरोधी तत्त्वों अथवा विदेशी शक्तियोंका समर्थन करता हुआ पाया जाता है, तो उसे निलम्बित किया जाएगा । उसी अनुसार यह कार्यवाही की गई है ।
      इस दिशामें उचित कार्यवाही करते हुए देशद्रोहियोंको तो मृत्युदण्ड दिया जाना चाहिए । ऐसे अपराधियोंके कारण ही तो कश्मीर नगरीमें अशान्ति, हिंसा और आतङ्की भयका वातावरण बना हुआ है, जो शीघ्र ही समाप्त हो जाएगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution