उत्तर प्रदेशमें धर्मान्तरण दलका मुखिया ‘मौलाना’ कलीम सिद्दीकी बनाया गया बन्दी
२२ सितम्बर, २०२१
उत्तर प्रदेशके मेरठ जनपदमें मंगलवार, २१ सितम्बरको आरोपी ‘मौलाना’ कलीम सिद्दीकीको आतङ्कवाद निरोधी दलने धर दबोचा । समूचे प्रकरणको लेकर, उत्तर प्रदेशके ‘एडीजी’ प्रशांत कुमारने पत्रकार वार्ताके मध्य जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह व्यक्ति अवैध पन्थ परिवर्तनका व्यापार चलाते हुए पाया गया है, जिसमें यह कई ‘मदरसे’ चलाता पाया गया । आरोपी ‘मौलाना’ सिद्दीकी मुजफ्फरनगरका रहनेवाला है तथा वह भारतके सबसे बडे पन्थ परिवर्तन करानेवाले दलसे सम्बन्ध रखता है । यह जामिया इमाम वलीउल्लाह नामक संस्था चलाता है, जिसमें भारी मात्रामें विदेशी दान (फंडिंग) भी मिलता है ।
अभी अगामी कार्यवाही हेतु हमने छह समूहोंको इस प्रकरणपर विशेष जांचके लिए लगा दिया है; क्योंकि उत्तर प्रदेशमें कुछ माह, पूर्व राष्ट्रीय स्तरपर बलपूर्वक अवैध पन्थ परिवर्तन करवानेवाले एक दलका षड्यन्त्र उजागर हुआ था । यह भी उससे ही सम्बन्ध रखता है ।
वहीं, दूसरी ओर समूचे प्रकरणको लेकर जहां विधान और प्रशासन अत्यधिक कठोर है । वहीं, देहलीके विधायक और ‘आम आदमी पार्टी’ सदस्य अमानतुल्लाह खानने इसे राजनीतिक रंग देते हुए कहा, “इस प्रकार आरोपितोंको बन्दी बनाए जानाका कार्य, भारतीय जनता पार्टी चुनावमें विजय प्राप्ति हेतु करा रही है ।”
उपर्युक्त प्रकरणसे जुडे सभी आरोपियों, नेताओं और अधिकारियोंको भी उचित दण्ड दिया जाना चाहिए और सभी धर्मान्तरितोंको पुनः हिन्दू धर्ममें लाने हेतु उन्हें धर्मशिक्षण (काउंसलिंग) दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply