आर्यन खान मादक (ड्रग्स) प्रकरणमें ‘एनसीबी’ने उजागर किए अचम्भित करनेवाले सत्य


६ अक्टूबर, २०२१
      चलचित्र अभिनेता शाहरुख खानके पुत्र आर्यन खानको मादक पदार्थोंके प्रकरणमें बन्दी बनाया गया है । चलचित्र उद्योगके साथ कई नेता अपनी राजनीति चमकानेके लिए आर्यन खानके समर्थनमें उतरते हुए ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो’ (एनसीबी) संस्थापर आरोप लगा रहे हैं । इसी मध्य ‘एनसीबी’ने इस प्रकरणसे जुडे अचम्भित करनेवाले तथ्य उजागर किए हैं ।
       ‘एनसीबी’ने मुम्बईमें ‘क्रूज शिप ड्रग्स’ प्रकरणसे जुडे ८ लोगोंको पकडा है । इनके नाम हैं – आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धामेचा, नुपूर सारिका, इस्मित सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपडा । इनके पाससे अत्यधिक मात्रामें प्रतिबन्धित मादक पदार्थ, जैसे ‘कोकीन’, ‘चरस’, ‘Mephedrone’, ‘MDMA Ecstasy pills’ के साथ-साथ १.३३ लक्ष (लाख) रुपये भी प्राप्त हुए हैं । इसके उपरान्त, आर्यनसे १२ घण्टेतक चली लम्बी पूछताछके पश्चात, उसे चरस लेनेके आरोपमें बन्दी बनाया गया । आर्यन खानपर अपने ‘लेंस’के डिब्बेमें मादक पदार्थ छुपाकर रखनेका आरोप है ।
     धर्मविहीन अभिनय व अधर्मसे धनोर्पाजनकी गति विनाशके मार्गमें ले जाती है । इसी कारण चलचित्र जगतके नटों व उनके सम्बन्धियोंद्वारा मादक पदार्थोंके सेवन व सन्दिग्ध परिस्थितियोंमें प्रायः ही पकडा जाता रहा है । हिन्दुओ ! ऐसे लोगोंको अपना आदर्श बनाना टालें व इनका बहिष्कार करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution