नवरात्रिके नामपर ‘कॉन्डम’की (गर्भ-निरोधककी) विक्रय, नायकपर विधान सम्मत कार्रवाईकी मांग, लोगोंने कहा, “हिन्दू त्योहारोंका निरादर बन्द करो”
९ अक्टूबर, २०२१
हिन्दुओंके पावन नवरात्रियोंमें ‘ई-कॉमर्स वेबसाइट नाइका’की एक घटिया विपणनकी युक्ति दीप्तिमान् हुई है । उन्होंने दुर्गा-पूजाको समर्पित नवरात्रिके नामपर ‘कॉन्डम’ विक्रयका प्रयास किया है । इसमें उन्होंने विक्रयका ‘टैग’ लगाया है और ४०% से अधिककी छूटका प्रस्ताव दिया है ।
ये प्रथम बार नहीं है, जब ‘कम्पनी’ या किसी सङ्गठनने प्रचारके नामपर हिन्दुओंकी भावनाओंको आहत किया हो । दीपावलीसे लेकर होली और तमाम त्यौहारोंपर बडी-बडी ‘कम्पनियां’ ऐसे विज्ञापन देती हैं, जिससे हिन्दू होनेके नाते किसीको भी ठेस पहुंचे । गत दिनों मान्यवरने ‘कन्यादान’ रीतिको नई परिभाषा देनेके नामपर ऐसा ही काम किया था, उस समय उनका भी विरोध हुआ था ।
यह हर्षकी बात है कि समाजके प्रत्येक वर्गकी इस विज्ञापनपर तीखी प्रतिक्रिया आई है और इसका प्रत्येक मंचपर विरोधके साथ ही, लोग विधि सम्मत कार्यवाहीकी भी मांग कर रहे हैं । हिन्दुओं भविष्यमें कोई और संस्था या सङ्गठन ऐसा प्रयास न करे, इसके लिए आवश्यक कि इनके उत्पादोंका पूर्णतय बहिष्कार किया जाय । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply