पाकिस्तानसे मंगवाई ३४ कोटि रुपएकी ‘हेरोइन’के आरोपी बहुजन समाज दलके नेताको बनाया बन्दी


१८ अक्टूबर, २०२१
      पंजाबमें ‘पुलिस’द्वारा बहुजन समाज दलके नेता दीदार सिंहको राजनीतिकी आडमें मादक पदार्थोंकी तस्करीके आरोपमें बन्दी बनाया गया । आरोपी दीदार सिंहसे ‘पुलिस’ने पाकिस्तानसे आयातित ३४ कोटि रुपएकी ‘हेरोइन’ पकडी थी । इसके साथ ही ‘पुलिस’ने आरोपीको दो दिनकी ‘पुलिस रिमांड’पर लिया था, जिसमें महत्त्वपूर्ण जानकारियां निकलकर सामने आईं हैं । बताया जा रहा कि आरोपी दीदार सिंहके पाकिस्तानके मादक तस्करोंसे गहरे सम्बन्ध हैं । दीदार सिंहकी पृष्ठभूमि भी आपराधिक रही है ।
     तब भी राजनीतिकी बात करें तो दीदार सिंह वर्ष २०१२ में बहुजन समाजवादी दलकी ‘टिकट’पर विधानसभाका चुनाव लड चुका है । इससे पूर्व वह अपने गांवका सरपंच भी रह चुका है । आशंका प्रकट की जा रही है कि आरोपी दीदार सिंहके सम्बन्ध जलालाबादमें ‘बम’ धमाका करनेवाले ‘जीजा-साले’से तो नहीं है । इस विषय में ‘एसपी’ (ऑपरेशन) गुरमीत सिंह चीमाका कहना है कि आरोपीसे पूछताछ की जा रही है । जानकारियोंको ‘मीडिया’के साथ साझा किया जाएगा ।
      पाकिस्तानको ऐसे स्वार्थी लोगोंकी ही आवश्यकता होती है, आतङ्क फैलाने हेतु जो भारतमें सरलतासे मिल जाते हैं । ये वही स्वार्थी लोग हैं, जो अपने तुच्छ स्वार्थ हेतु भारत देशकी आन, बान और शानको दांवपर लगा देते हैं । ऐसे देशद्रोहियोंको तो सीधा मृत्युदण्ड दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution