धर्मान्तरण कराने आए ईसाई समूहको ग्रामीणोंने बन्धक बनाया, छत्तीसगढकी राज्यपालका मुख्यमन्त्रीको पत्र : बलपूर्वक धर्मान्तरणपर हो कार्यवाही


१९ अक्टूबर, २०२१
      छत्तीसगढके दुर्गमें ईसाई समुदायके ४५ से अधिक लोगोंके पहुंचनेके पश्चात तनावकी स्थिति उत्पन्न हो गई है । कार्यवाहीस्वरूप ग्रामीणोंने इन्हें बन्धक बना लिया । इस समूहमें महिलाएं और बच्चे भी सम्मिलित थे । यह समूह १७ अक्टूबर २०२१ देर रात्रि प्रलोभन देकर धर्मान्तरणके उद्देश्यसे धमधा खण्डके ओटेबंद ग्राम पहुंचा था । इस मध्य राज्यपाल अनुसुइया उइकेने धर्मान्तरणको लेकर मुख्यमन्त्री भूपेश बघेलको पत्र लिखा है । इसमें बलपूर्वक धर्म-परिवर्तनका परिवाद मिलनेपर कार्रवाई करनेको कहा गया है । घटनाकी सूचना मिलनेपर नन्दिनी ‘पुलिस’ बन्धक बनाए गए आरोपितोंको साथ ले गई । ‘पुलिस’ने इनके पाससे ईसाई पन्थसे सम्बन्धित पुस्तकें सहित अन्य साक्ष्य जुटाए हैं ।
 उल्लेखनीय है कि गत कुछ माहसे राज्यमें बलपूर्वक धर्मान्तरण एक ज्वलन्त प्रकरण बना हुआ है । दिन-प्रतिदिन यह समस्या गम्भीर होती जा रही है । ईसाई ‘मिशनरी’ राज्यके आदिवासी क्षेत्रों समेत नगरोंमें भी व्यापक स्तरपर प्रलोभन व अन्धविश्वाससे धर्मान्तरण करा रहे हैं । प्रत्येक रविवारको प्रार्थना सभा और धर्मान्तरणके आरोपोंको लेकर किसी न किसी जनपदमें मारपीट अथवा तनाव होता ही है ।
       कांग्रेसकी कुनीति सदैवसे ही हिन्दुओंको धर्मान्तरितकर हिन्दू समाजका ध्रुवीकरण व विभाजनकर शासन करनेकी रही है, जिसमें अहिन्दू शत्रु राष्ट्रोंका स्वार्थ निहित है; अतः इसके विरुद्ध हिन्दुओंका जाग्रत होने अपरिहार्य हो गया है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution