मंगलुरुके मन्दिरमें की गई तोडफोड, नन्दी और नागाकी प्रतिमाओंको पहुंचाई गई हानि
१९ अक्टूबर, २०२१
कर्नाटकके मंगलुरुमें १६ अक्टूबर २०२१, शनिवारको अर्धरात्रिमें उपद्रवियोंने बैकमपाडी करकेरा मूलस्थान जरांडाय दैवस्थान और नागा ब्रह्म पीठमें तोडफोड की । यह घटना तब स्पष्ट हुई, जब भक्त मन्दिरमें पूजा-अर्चना करने पहुंचे । ‘डेजीवर्ड’के अनुसार, आरोपियोंने नागाकी प्रतिमा और नन्दीकी पत्थरकी प्रतिमाको हानि पहुंचाई थी । इसके साथ ही उपद्रवियोंने अलमारी तोड दी और देवस्थानका सारा ‘सामान’ फेंक दिया । मन्दिरके द्वारको भी तोड दिया । भक्तोंने मन्दिरके प्रशासनिक समितिको सतर्क किया, जिसके पश्चात उन्होंने ‘पुलिस’को सूचित किया । सूचना मिलनेपर ‘पुलिस’ने पहुंचकर जांच आरम्भ कर दी । मन्दिरके श्रद्धालुओंने तोडफोडके पश्चात धार्मिक स्थलकी सुरक्षाकी मांग की है ।
हिन्दुओंके देवस्थानोंपर प्रतिदिन उपद्रवियोंद्वारा आक्रमण किए जानेवाले प्रकरण बढते ही जा रहे हैं; जबकि अन्य धर्मियोंके धार्मिक स्थलोंपर कदाचित आंच भी नहीं आती । इससे स्पष्ट होता है कि ऐसे दु:स्साहस जिहादियोंद्वारा ही हो रहे हैं और पक्षपाती नेता उनका साथ देते हैं । सुरक्षा हेतु हिन्दूओंको सङ्गठित होनेका समय आ गया है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply