बंगालके मार्गसे उत्तर प्रदेशमें घुसकर लूटपाट करते थे बांग्लादेशी डकैत, लखनऊ ‘पुलिस’ने ५० सहस्रके पुरस्कारसे घोषित हमजाको किया ढेर


१८ अक्टूबर, २०२१
       उत्तर प्रदेशकी राजधानी लखनऊमें बांग्लादेशी डकैतों और ‘पुलिस’के मध्य मुठभेड हुई है । इसमें ‘पुलिस’ने ५०    सहस्र रुपएका जिसपर पुरस्कार घोषित था, उस डकैतको    मार गिराया, जो एक डकैत समूहका प्रमुख हमजा था । इस मध्य तीन सुरक्षाकर्मी भी चोटिल हुए हैं । ‘पुलिस’को एक ‘कट्टा’, ‘पिस्टल’ और ‘बैग’ भी मिला है । ५ डकैत गोलीबारी करते हुए बच निकले । प्रायः ये लोग रेलगाडीकी पटरियोंके समय बसे घरोंको चिह्नितकर डकैतीकर भाग जाते थे । गत माह भी ‘पुलिस’ने तीन डकैतोंको बन्दी बनाया था ।
       वर्तमान घटना लखनऊके गोमतीनगर  क्षेत्रमें विपुल खण्ड ‘रेलवे ट्रैक’के निकट की है । रविवारकी देर रात्रि ६ डकैतोंको वहांपर घूमते हुए पाया गया था । सूचना मिलनेके पश्चात जब ‘पुलिस’ दल वहां पहुंचा, तो उन्होंने गोलीबारी आरम्भ कर दी । इस मध्य एक डकैतको ढेर कर दिया गया, जो बांग्लादेशका निवासी हमजा है । उसके पाससे बांग्लादेशी मुद्रा भी मिली है । जब हमजाको गोली लगी तो अन्य डकैत वहांसे भाग निकले ।
       बांग्लादेशमें जिहादी व्यापक स्तरपर फल-फूल रहे   है, जो भारतमें घुसपैठकर आतङ्की गतिविधियां,       लूटपाट, हत्याकाण्ड, तस्करी जैसे जघन्य अपराध करते  आ रहे हैं, ऐसे अपराधियोंको कठोर दण्ड देनेके साथ ही, बांग्लादेशसे लगी सीमापर और अधिक दृष्टि रखनेकी आवश्यकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution