केन्द्रीय विद्यालयमें बना दी गई ‘मस्जिद’, ३०० लोग पढने आते हैं ‘नमाज’, सांसद साध्वी प्रज्ञाने बताया इसे अवैध
२३ अक्टूबर, २०२१
मध्य प्रदेशकी राजधानी भोपाल स्थित केन्द्रीय विद्यालयमें एक अवैध ‘मस्जिद’ बना दी गई है । इसमें बाहरी लोगोंद्वारा ‘नमाज’ पढनेका प्रकरण प्रकाशमें आया है । ‘भाजपा’की लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरने आपत्ति जताई है । इस प्रकरणको लेकर ‘भाजपा’ सांसद प्रज्ञा, केन्द्रीय विद्यालयका निरीक्षण करने पहुंच गईं और परिसरके भीतर ‘मस्जिद’का निर्माण किया पाया और वहांपर कुछ लोग ‘नमाज’के लिए एकत्रित हुए थे । साध्वी प्रज्ञाने केन्द्रीय विद्यालयके प्राचार्यसे (प्रिंसिपलसे) बात की; किन्तु वे कोई सन्तोष जनक उत्तर नहीं दे सके । साध्वी प्रज्ञाने विद्यालयमें बाहरके ३०० लोगोंके आने-जानेपर आपत्ति जताई । पाठशालामें प्रथमसे १२वीं कक्षातककी बच्चियां पढती हैं, जो सुरक्षित नहीं हैं । साध्वी प्रज्ञाने हबीबगंज ‘थाने’की ‘पुलिस’को बुलाकर इसकी जानकारी दी और विद्यालय परिसरमें ‘नमाज’ पढनेके लिए अनुमति देनेवाले प्राचार्यपर भी कार्यवाहीकी मांग की । उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-२ भोपालके उत्तर मध्य क्षेत्रका विधायक कांग्रेसका आरिफ मसूद है ।
अवसर पाते ही जिहादी कहीं भी अपनी अवैध ‘मस्जिद’ बनाकर, उसे पुरातन प्रार्थनास्थल घोषित करनेका प्रयास करते हैं । यह भी भूमि-जिहादका ही एक अङ्ग है । शासनद्वारा इस ‘नमाज’स्थलको मुक्त कराकर, विद्यालयमें जानेवाली बच्चियोंका जीवन सुरक्षित करना अति आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply