पाकिस्तानका पंजाबको दहलानेका षड्यन्त्र विफल और २२ विदेशी ‘पिस्टल’, ४४ ‘मैगजीन’, ‘हेरोइन’के साथ बडी मात्रामें शस्त्रास्त्र पकडे
२१ अक्टूबर, २०२१
पंजाबमें बुधवार, २० अक्टूबरको ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ और ‘बीएसएफ’ने पाकिस्तानद्वारा ‘ड्रोन’के माध्यमसे भारत भेजी गई, शस्त्रोंकी बडी मात्रा रात्रिमें पकडी है । इसमें २२ विदेशी ‘पिस्टल’, ४४ ‘मैगजीन’, १०० कारतूस (९ एमएम) एक किलो ‘हेरोइन’ और ७२ ग्राम ‘अफीम’ सम्मिलित हैं।
बताया जा रहा है कि ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ के ‘एआईजी’ सुखमिंदर सिंह मानको सूचना मिली थी कि पंजाबका वातावरण बिगाडनेके लिए पाकिस्तान भरसक प्रयास कर रहा है । इसको देखते हुए ‘डीजीपी’ इकबाल प्रीत सिंह सहोताने मंगलवार, १९ अक्टूबरको ही सचेत कर दिया था।
त्योहारोंके समय, पाकिस्तानद्वारा पंजाबको दहलानेका षड्यन्त्र विफल कर दिया गया । इससे पूर्व भी पाकिस्तान पंजाबका वातावरण दूषित करनेके लिए ‘टिफिन बम’, ‘ड्रोन’से गिरा चुका है । समय रहते पंजाब ‘पुलिस’ने शस्त्रास्त्रोंकी इन मात्राको भी पकड लिया था । आंकडोंपर दृष्टि डालें तो वर्ष २०१९ में २३२.५६१ किलो ‘हेरोइन’ पंजाबमें पकडी गई थी । वर्ष २०२० में यह आंकडा बढकर ५०६.२४१ किलोग्रामतक पहुंच गया । वहीं, २०२१ में ३१ मईतक २४१.२३१ किलोग्राम ‘हेरोइन’ पकडी जा चुकी है ।
अबतक पाकिस्तानद्वारा किए गए आक्रमणोंकी समीक्षा करते हुए, सभी देशोंद्वारा सार्वजनिक बहिष्कार किया जाना चाहिए या अब भारतीय शासनद्वारा उसे मुंह तोड उत्तर दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply