३७ स्थानोंपर सार्वजनिक स्थानपर ‘नमाज’, रोहिंग्याओंको भी जनसमूहके (भीडके) लिए बुलाया, विरोध कर रहे ३० हिन्दुओंको उठा ले गई गुरुग्राम ‘पुलिस’


२९ अक्टूबर, २०२१
       हरियाणाके गुरुग्राममें शुक्रवारको सार्वजनिक स्थानपर ‘जुमे’की ‘नमाज’को लेकर हिन्दू संगठनों सहित स्थानीय लोगोंद्वारा विरोध किया जा रहा है । गत पांच सप्ताहसे चल रहे विरोधके पश्चात भी समाधान न निकलनेसे हिन्दू-मुसलमानोंके मध्य विवाद बढता जा रहा है । वहीं ‘पुलिस’ने कुल ३७ स्थानोंपर ‘नमाज’ पढनेकी अनुमति दी है । जिसके विरोधमें हिन्दू महिलाओंके साथ बडी संख्यामें लोग आज पांचवें सप्ताह भी भजन-कीर्तन और उद्घोष करते हुए सडकपर निकल आए । विरोध करनेकी क्रममें गुरुग्रामके ‘सेक्टर’-१२‘ए’ क्षेत्रमें पहुंचे हिन्दू संगठनोंके प्रतिनिधियोंको गुरुग्राम ‘पुलिस’ने अभिरक्षा में लिया है । अभिरक्षा में लिए गए लोगोंकी संख्या ३० बताई जा रही है ।
     समाचार माध्यमोंके अनुसार, आज शान्तिपूर्वक ‘जुमे’की ‘नमाज’के  लिए ५०० ‘पुलिस’के जवान पांच स्थानोंपर नियुक्त हैं । ये निर्णय हिन्दू संगठनोंद्वारा चल रहे विरोधको देखते हुए लिया गया है, ऐसा ‘पुलिस’ने अपने वक्तव्यमें जानकारी दी । विरोधके समर्थनमें स्थानीय जनता भी उठ खडी हुई है और गत दो सप्ताहसे ‘नमाज’के स्थानोंपर भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसाके पाठसे निरन्तर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है ।
     यह कौनसी धर्मनिरपेक्षता हैं ? जहां मानसिक रूपसे बहुसंख्यकोंका उत्पीडन हो रहा है और उनको कारागृहमें डाला जा रहा और राज्यका ‘भाजपा’ शासन इस उत्पीडनको रोकनेके स्थानपर जिहादियोंको सरंक्षण दे रहा है ? हिन्दुओं यही समय है, इस अन्यायका सभी मंचोंसे वैधानिक रूपसे विरोध करो और स्थानीय हिन्दू भाइयोंको नैतिक समर्थन भी दो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution