त्रिपुरामें गाय चुराते बांग्लादेशी ‘तस्कर’की ग्रामीणोंने पीट-पीटकर की हत्या, गौ स्वामीपर भी उसने किया था आक्रमण
८ नवम्बर, २०२१
सिपहीजालाके सोनामुरा उपक्षेत्रके गांव कमलानगरमें, जो बांग्लादेश सीमासे सटा गांव है, शनिवार रात्रि ६ नवम्बर २०२१ को ३ पशु ‘तस्कर’ बांग्लादेशसे भारतमें घुसे । सभी लिटन पॉलके घर गाय चुराने गए । उन्होंने गाय स्वामीपर आक्रमण किया, जिससे उनके कान चोटिल हो गए । ग्रामीणोंने उन्हें घेरा, तो २ ‘तस्कर’ भागनेमें सफल हुए । एकको ग्रामीणोंने पीट-पीटकर मार डाला । ‘तस्कर’के पाससे बांग्लादेशकी मुद्रा ‘टका’ प्राप्त हुई है ।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जून २०२१ में खोवाई जनपदकी ३ भिन्न-भिन्न घटनाओंमें ग्रामीणोंने ३ संदिग्ध पशु ‘तस्करों’की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी । असमके त्रिपुराकी सीमासे १० बांग्लादेशी सन्दिग्ध बन्दी बनाए गए थे ।
भारत-बांग्लादेश सीमापर पशु ‘तस्करी’, विशेषकर गाय ‘तस्करी’ बहुत अधिक मात्रामें होती है । बांग्लादेशके निकटवर्ती सीमा क्षेत्रोंकी सुरक्षामें वृद्धि करनी चाहिए, जिससे ऐसी ‘तस्करी’पर प्रतिबन्ध लग सके । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply