५० कोटिसे (करोडसे) अधिक कालेधनका स्वामी निकला कांग्रेस नेता, आयकर विभागकी समूचे सप्ताह चली छापेमारीमें हुआ उजागर


६ नवम्बर, २०२१
      राजस्थानके श्रीगंगानगरमें कांग्रेसके नेता अशोक चांडक और ‘बिल्डर’ समूह रिद्धि सिद्धि ‘ग्रुप’के ठिकानोंपर आयकर विभागकी छापेमारीके मध्य ५० कोटिका (करोडके) काला धन उजागर हुआ है । यह छापेमारी लगभग ३३ ठिकानोंपर हुई है । समूचे सप्ताह चली छापेमारीमें आयकर विभागने २.३१ कोटिकी ‘नकदी’ और २.४८ कोटिके आभूषण (जूलरी) राजसात की है । अशोक चांडक और ‘बिल्डर’से सम्बन्धित उद्यमोंका रेत खनन, मदिरा और ‘रियल स्टेट’से सम्बन्धित व्यापार है । इस छापेमारीमें मिली राशिमेंसे ३५ कोटिको अघोषित आयके रूपमें स्वीकार करते हुए, इसपर आयकर देनेकी प्रस्तुति (पेशकश) की गई है । वहीं, आयकर विभागका कहना है कि अघोषित आय ५० कोटि रुपयेसे अधिक है ।
       छापेमारीके मध्य यह भी पाया गया कि ‘कर’ चोरीके लिए ‘कैश बिक्री’को खाता पुस्तकमें प्रविष्ट नहीं किया गया था; इसके लिए पृथक ‘रजिस्टर’ बनाया गया । नकद मिले पैसेसे भूमि क्रयकी बात सामने आ रही है । आयकर विभागने इस कार्रवाईमें बडी संख्यामें विधिक लेख्य (दस्तावेज) प्राप्त किए हैं ।
       अर्थ प्रधान कांग्रेसके नेता प्रायः निज स्वार्थ हेतु व्यापक अर्थ सङ्ग्रह व उसका दुरुपयोग ही करते आए हैंं, यही कांग्रेसके नेताओंका इतिहास है । आगामी हिन्दू राष्ट्रमें अर्थ सम्पदाका सदुपयोग केवल समष्टिके पारमार्थक हितके लिए ही होगा, ऐसी सभीसे अपेक्षित भी है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution