नवाब मलिककी ४ सम्पत्तियोंका दाऊदसे सम्बन्धित, २० लाखमें ३ एकड भूमि, पैसे मुंबई ‘बम’ विस्फोटके आतङ्कियों को भी मिले, फडणवीसने दिखाए प्रमाण (सबूत)
९ नवम्बर, २०२१
महाराष्ट्रके पूर्व मुख्यमन्त्री देवेंद्र फडणवीसने मुंबईमें पत्रकार सम्मेलन (प्रेस कॉन्फ्रेंस) करके उद्धव ठाकरे शासनके मन्त्री नवाब मलिकके आतङ्की दाऊद इब्राहिमसे सम्बन्ध होनेके आरोप लगाए हैं । उन्होंने ‘सॉलिडस‘ नामकी एक ‘कम्पनी’का उल्लेख करते हुए कहा कि नवाब मलिक पूर्वमें इसके सदस्य थे और अब उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है । उन्होंने प्रतिवाद (दावा) किया कि ‘एनसीपी’ नेता नवाब मलिकका परिवार अब भी इस ‘कम्पनी’से जुडा हुआ है । उन्होंने कहा कि वे दीपावलीके पश्चात ही कुछ ‘खुलासे’ करनेवाले थे; किन्तु अभिलेख (दस्तावेज) प्रस्तुत करनेमें विलम्ब हो गया था ।
देवेंद्र फडनवीसने ‘खुलासा’ किया, “सॉलिडस कम्पनीने २००७ में २०५३ रुपए प्रति वर्ग फुटमें भूमि क्रय की थी । तीन एकड भूमि ‘अंडरवर्ल्ड’के लोगोंसे केवल ३० लाख रुपएमें क्रय की गई थी, जिसमेंसे २० लाख रुपए दिए गए । भूमिको अल्प मूल्यपर दिखानेके लिए, अत्यधिक घोटाले हुए । क्रय-विक्रय २००३ में आरम्भ हुआ और २००५ में समाप्त हुआ । तब नवाब मलिक मन्त्री थे ।” ‘भाजपा’ नेताकी मानें तो यह एकमात्र उदाहरण नहीं है और ऐसी ५ सम्पत्तियां हैं । उन्होंने बडा आरोप लगाया कि ‘अंडरवर्ल्ड’ इनमेंसे ४ सम्पत्तियोंके क्रय-विक्रयमें प्रत्यक्ष रूपसे सम्मिलित है ।
उन्होंने कहा यह राष्ट्रीय सुरक्षासे जुडा एक गम्भीर प्रकरण है । उन्होंने १९९३ के मुंबई ‘बम’ विस्फोटकोंका उल्लेख करते हुए कहा कि उस घटनामें सरदार शाह वली खान दोषी था और उसे आजीवन कारावासका दण्ड दिया गया है । अभी वह कारावासमें है । फडनवीसने बताया कि ये व्यक्ति आतङ्की टाइगर मेननको अस्त्र-शस्त्रका प्रशिक्षण देनेमें सम्मिलित था । उसने ‘स्टॉक एक्सचेंज’ और ‘बीएमसी’में ‘बम’ कहां रखना है ? इसकी ‘रेकी’ की थी । सर्वोच्च न्यायालयने उसके आजीवन कारावासके दण्डकी पुष्टि की है ।
आजके राजनेता दूसरोंपर आरोप-प्रत्यारोपकी राजनीति करते है; परन्तु उनका स्वयंका जीवन अपराधोंसे अछूता नहीं है । ऐसे निधर्मी राजनेता शासनमें रहने योग्य नहीं है; अतः आगमी हिन्दू राष्ट्रमें धर्मनिष्ठ राजनेताका ही चयन किया जाएगा ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply