महाविद्यालय गई छात्राको भगा ले गए मोहम्मद शकील और अधिकारी आलम, बिहारके पूर्णिया जनपदमें ‘लव-जिहाद’
६ नवम्बर, २०२१
बिहारके पूर्णिया जनपदमें ‘लव-जिहाद’की एक घटना हुई है । कसबा महाविद्यालयकी एक छात्रा अपनी सखीके संग वहां पढने गई, लौटते समय मोहम्मद शकील व अधिकारी आलमने उसका अपहरण कर लिया ।
लडकीके पिता महेन्द्र यादवने ‘पुलिस’में परिवाद प्रविष्ट किया; परन्तु अभीतक उनकी बेटीका पता नहीं चला है । घटना २ नवम्बर २०२१ की है । वह अपनी सखीके संग थी व सन्दिग्ध स्थितिमें गेरुआ चौकसे लुप्त (गायब) हो गई ।
लोगोंने बताया कि मोहम्मद शकील पीडिताके निवास स्थानके निकट घूमता दिखाई देता था । लोगोंको शङ्का हुई तो उससे पूछताछ करनेपर उसने अपना नाम सोनू, पिताका नाम भोला साह तथा ग्राम कसबा बताया था ।
‘पुलिस’ने ‘आईपीसी’ धारा-३६३ अपहरण व ३६६ के अन्तर्गत परिवाद प्रविष्ट कर लिया है ।
‘लव-जिहाद’की कुटिल घटनाएं देशमें सर्वत्र हो रही हैं । कुछ ही ‘भाजपा’ शासित राज्योंने इसके विरुद्ध कठोर विधान पारित किए हैं । केन्द्र शासनको सम्पूर्ण भारतमें हिन्दू बेटियोंकी रक्षार्थ कठोर विधान पारित करना चाहिए । जिससे अपराधी ऐसे अपराध करनेका साहस न करें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply