बिहारमें ईसाई धर्मान्तरण कराते धराए गए केरलके दो पादरी, कई गांवोंमें लोगोंको बनाया ईसाई


६ नवम्बर, २०२१
    बिहारमें ईसाइयोंके धर्मान्तरण करनेवाले पादरीको ‘पुलिस’द्वारा अभिरक्षामें (हिरासतमें) ले लिया गया है । ये दोनों बिहारके सुपौल जनपदमें, ईसाई धर्मान्तरणका प्रयास करते हुए पाए गए । ६ नवम्बर २०२१, शनिवारको इन दोनोंको धर्मान्तरण कराते हुए पकडा गया । ये दोनों लोगोंको ‘बाइबिल’ वितरण कर रहे थे । साथ ही लोगोंको ईसाई धर्मसे जुडनेके लिए प्रलोभन दे रहे थे । इसी मध्य लोगोंने हिन्दू संगठनोंको इनके कृत्योंके बारेमें सूचित कर दिया । पादरी जार्ज और रिषू सुपौल नगरके भेलाही क्षेत्रमें भाडेके निवासमें रहते हैं । सुपौलके भीमपुरके केवला गांवमें ये दोनों, निर्धनोंको बहला-फुसला रहे थे । दोनों पादरियोंमें एक महिला भी सम्मिलित है । पूछताछमें पादरी जॉर्जने उल्लेख किया है कि उसे इस कार्यके लिए उसे प्रति माह १२,००० रुपए दिए जाते हैं । ईसाई धर्म अपनानेवालोंको भी इनकी ओरसे कुछ रुपए दिए जाते थे । इन दोनोंने मिलकर कइयोंका ईसाई बनाया । ‘पुलिस’ने जांच आरम्भ कर दी है ।  ये दोनों विगत कई वर्षोंसे यहां रहकर धर्मान्तरणका कार्य कर रहे थे; किन्तु किसीको भी इसके विषयमें जानकारी नहीं होने दी ।
     धर्मान्तरण करनेवाले पादरी अधिकतर उन निर्धनोंको लक्ष्य बनाते हैं, निरक्षर और असमर्थ होते हैं  । उनकी समस्याओंपर राज्य शासन ध्यान नहीं देते । ईसाई अवसर पाकर ऐसे लोगोंको ही लक्ष्य बनाते हैं । शासनद्वारा ऐसे निर्धनोंपर ध्यान देते हुए, धर्मान्तरण करनेवालोंपर भी कठोरतासे कार्यवाही करना आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution