झाबुआमें ईसाई धर्मान्तरणका प्रयास करते ९ लोग बन्दी, विश्व हिन्दू परिषदने (विहिपने) की कठोर कार्यवाहीकी मांग
१३ नवम्बर, २०२१
बुधवार १० नवम्बर २०२१ को थांदला ‘थाना’ क्षेत्रके गांव मानपुरमें पुलिसको गांवमें धर्मान्तरण हेतु बाहरी लोगोंके प्रवेशकी सूचना मिली थी । थांदला ‘पुलिस’ने स्थानीय निवासी नारू डामोरके घर एक कार्यक्रममें अवैध धर्मान्तरण होते पाया । गुजरात, राजस्थानके ७ निवासियों समेत कुल १० लोगोंपर परिवाद प्रविष्टकर ९ को बन्दी बनाकर कारागृह भेज दिया गया ।
बुधवारको अवैध धर्मान्तरणके विरोधमें पत्रकार वार्ताकर, ‘विहिप’के महासचिव मिलिंद परांडेने कुछ शासकीय अधिकारोयोंपर भी धर्मान्तरणमें साथ देनेका आरोप लगाया था । उन्होंने कहा था कि वनवासी क्षेत्र मालवा अंचलमें ५५ अवैध ‘चर्च’ बने हैं । उन्होंने सम्बन्धित पादरियोंकी सूचीभी प्रशासनको कार्यवाही हेतु सौंपी है । जनजाति सुरक्षा मंचके संयोजक गणेशराम भगतका भी धर्मान्तरणके विरुद्ध वक्तव्य आया है ।
ईसाई ‘मिशनरीज’ मालवा अंचलके वनवासी क्षेत्रोंमें भोले-भाले ग्रामीणों, आदिवासियोंको बहला-फुसलाकर धर्मान्तरण करवाते हैं । विश्व हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आदिवासी छात्रावास जैसे उपक्रम चलाकर, इन्हें रोकनेके प्रयास करते हैं; परन्तु ‘मिशनरीज’का मकडजाल बहुत विशाल है । बलपूर्वक अथवा प्रलोभन देकर धर्मान्तरणके विरुद्ध कठोर विधान लागू हो, यह आवश्यक है; जिससे इनपर प्रतिबन्ध लगाया जा सके । हिन्दुओंमें भी ग्रामीण क्षेत्रोंमें जनजाग्रति आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply