लाल किला हिंसामें बन्दी ‘किसानों’को २-२ लाखका ‘मुआवजा’देगी पंजाबका चन्नी शासन, ‘भाजपा’ने कहा, “कांग्रेसका ‘हाथ’ उग्रवादियोंके साथ”


१३ नवम्बर, २०२१
      पंजाब विधानसभा चुनावसे पूर्व प्रदेशके कांग्रेस शासनने किसान आन्दोलनपर बडा ‘दांव’ खेला है । पंजाबकी चरणजीत सिंह चन्नी शासनने देहली हिंसामें बन्दी, सभी ८३ किसानोंको २-२ लाख रुपएका ‘मुआवजा’ देनेका निर्णय लिया है । मुख्यमन्त्री चन्नीने ‘ट्वीट’ कर यह जानकारी दी है ।
      चरणजीत सिंह चन्नीने कहा, “काले कृषि विधानोंके विरुद्ध चल रहे किसान आन्दोलनको मेरे शासनका पूर्ण समर्थन है । हमने २६ जनवरीको ‘ट्रैक्टर रैली’के कारण, देहली ‘पुलिस’द्वारा बन्दी बनाए गए, सभी ८३ लोगोंको दो लाख रुपएका मुआवजा देनेका निर्णय लिया है ।” इसके अतिरिक्त, पंजाब शासनने किसान आन्दोलनके मध्य मारे गए किसानोंके परिजनको ५-५ लाख रुपएका मुआवजा और घरके एक सदस्यको शासकीय चाकरी देनेकी घोषणा की है ।
      इसको लेकर भाजपा किसान मोर्चाने पंजाब शासनपर आक्रमण किया है । ‘मोर्चा’के आधिकारिक ‘ट्विटर हैंडल’से कहा गया, ”कांग्रेसका ‘हाथ’ उग्रवादियोंके साथ ! पंजाबके कांग्रेस शासनने राहुल गांधीके निर्देशपर लाल किलेपर आक्रमण करनेवालों को, २ लाख रुपए देनेकी घोषणा की ।” कांग्रेस नेता राहुल गांधी और चरणजीत सिंह चन्नीको ‘टैग’ करते हुए ‘ट्वीट’में आगे लिखा गया है, “राहुल गांधी और चरणजीत सिंह चन्नीकी ओरसे उग्रवादियोंके लिए विशेष  प्रस्तुति । यदि आप लाल किलेपर आक्रमण करते हैं, तो कांग्रेस आपको २ लाख रुपए देगी ।”
      कांग्रेस दलने स्वतन्त्रतासे लेकर आजतक, देशका पतन करने हेतु और हिन्दुओंके विरुद्ध अनेक अनावश्यक पग उठाए है, जिसका परिणाम आजकी पीढी भोग रही है । समय-समयपर कांग्रेस दलने अपनी विचारधारा समाजके समक्ष रखी है, जो उनके निर्णयोंसे स्पष्ट हो जाती है । ऐसे देश विरोधी दलको कोई मत कैसे दे सकता है ? हिन्दूओं आगमी हिन्दू राष्ट्रके निर्माणमें ऐसे दल न हो इस हेतु सतर्कता से राजनीतिक निर्णयोंका विश्लेषण करते रहें और अपना मत सात्त्विक लोगों या राष्ट्रप्रेमी दलको ही दें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution