गोरखपुरमें छतपर ‘पाकिस्तानी’ ध्वज, पप्पू कुरैशी पुलिस अभिरक्षामें, तालीम, आशिक और आरिफपर भी चलेगा राजद्रोहका अभियोग


११ नवम्बर, २०२१
      उत्तर प्रदेशके गोरखपुर जनपदमें एक घरके ऊपर पाकिस्तानसे मिलता-जुलता ध्वज लगानेका परिवाद ‘पुलिस’में किया गया है । यह घटना चौरी चौरा क्षेत्रके मुंडेरा बाजार ‘वार्ड’ क्रमाङ्क १० की है । इस प्रकरणमें ‘पुलिस’में प्राथमिकी प्रविष्टकर, ४ लोगोंको आरोपित किया है । यह घटना १० नवम्बर २०२१, बुधवारकी है ।
      गोरखपुर ‘पुलिस’ने इस घटनामें की गई कार्यवाहीकी जानकारी अपने आधिकारिक ‘ट्विटर’पर साझा की है । गोरखपुर ‘पुलिस’के अनुसार, कस्बा चौरी चौरामें घरपर ‘पाकिस्तानी’ ध्वज लगे होनेकी सूचनापर कुछ व्यक्ति एकत्रित हुए । इसपर ‘पुलिस’द्वारा तत्काल घटना स्थलपर पहुंचकर शान्ति व्यवस्था स्थापित की गई और ४ व्यक्तियोंके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है । ध्वजको अधिग्रहित कर लिया गया है । ‘पुलिस’द्वारा, ३ समूह गठित करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।
      भारतमें रह रहे ऐसे राजद्रोहियोंको चिह्नितकर, त्वरित कठोर दण्ड देना चाहिए; क्योंकि ये वहीं लोग हैं, जो देशका खाते हैं और उसके साथ ही विश्वासघात करते हैं । ऐसे लोगोंको देश निकाला देना ही उचित होगा ! उत्तर प्रदेश शासन कठोर कार्यवही करेगा, ऐसी सभी राष्ट्रप्रेमियोंकी अपेक्षा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution