एक वर्ष पूर्व जिहादी अरमानसे ‘निकाह’ करनेवाली वर्षा रघुवंशीका घरमें लटका मिला शव


१४ नवम्बर, २०२१
 
               उत्तर प्रदेशके आगरा जनपदमें ‘लव-जिहाद’का एक प्रकरण उजागर हुआ है । समाचारके अनुसार शाहगंज ‘थाना’ क्षेत्रमें, १२ नवम्बर २०२१ को फईमसे (अरमानसे) ‘निकाह’ करनेवाली वर्षा रघुवंशीका शव घरमें फांसीके फंदेपर लटका हुआ मिला । प्रकरणके पश्चात युवतीके परिजन और हिन्दूवादी संगठनोंमें अत्याधिक रोष व्याप्त है । वहीं चिलीपाडा निवासी मुख्य आरोपी फईम लुप्त बताया जा रहा है । प्रतिवेदनके अनुसार, उत्तर प्रदेश आगराकी वर्षाने अरमानसे १ वर्ष पूर्व विवाह किया था । दोनोंके इस प्रेम विवाहपर वर्षाके परिजनने विरोध भी किया था; परन्तु अरमान व वर्षाके वयस्क होनेके कारण कोई कार्यवाही नहीं हो सकी । फईम खान आगरामें वाहनोंका ‘गैराज’ चलाता था । ‘निकाह’के पश्चात दोनोंमें नित्य विवाद होने लगा था । वहीं मृतकाके भाई दुष्यंत कुमारके पास शुक्रवार सायंकाल चलभाष आया कि उसकी बहनने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । दुष्यंतके अनुसार, जब अपने साथियोंके साथ वह  घटनास्थलपर पहुंचा तो उसे बहनकी हत्या कर शव लटकानेकी शंका हुई । उसके विरोध करते ही ससुराल पक्षके लोगोंने उससे अभद्र भाषामें बोलना आरम्भ कर दिया और अचानक छतोंसे पथराव होने लगा जिसके कारण ‘भाजपा’ नेता गौरव राजवंत व अन्य तीन लोग चोटिल हो गए हैं । सभीको निजी चिकित्सालयमें प्रविष्ट किया गया है ।
       भारतके विभिन्न स्थानोंसे नित्य उजागर होते ‘लव-जिहाद’के प्रकरण सङ्केत कर रहे हैं कि स्थिति अब सामान्य नहीं है । हिन्दू माता-पिताको अपनी पुत्रियोंको ऐसे प्रकरणोंसे नित्य अवगत कराना चाहिए, जिससे वह ऐसे षड्यन्त्रमें न फंसे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution