नक्सलियोंने एक ही परिवारके ४ लोगोंकी हत्या कर दी, घरको ‘बम’से उडाया, कागदमें (कागजमें) लिखा, “सजा-ए-मौतके अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं”


१४ नवम्बर, २०२१
 
      बिहारके गया जनपदमें शनिवारको (१३ नवम्बर, २०२१) नक्सलियोंने एक गांवके एक ही परिवारके चार लोगोंकी हत्या कर दी । नक्सलियोंने गया मुख्यालयसे ७० किमी दूर डुमरिया प्रखण्डके मौनवार गांवमें इस घटनाको ‘अंजाम’ दिया । मारे गए लोगोंमें एक ही घरके दो पुरुष और उनकी पत्नियां हैं, इसके पश्चात गांवके लोगोंमें भय व्याप्त करनेके लिए उन्होंने उस घरको ‘बम’से उडा दिया और मोटरसाइकिलमें भी आग लगा दी ।
      बताया जा रहा है कि नक्सलियोंके लक्ष्यपर गांवके ही निवासी सरजू सिंह भोक्ताका घर था । नक्सलियोंने घरको घेरनेके पश्चात, वहां उपस्थित सरजू भोक्ताके दो बेटों सत्येंद्र सिंह भोक्ता, महेन्दर सिंह भोक्ता और उनकी पत्नियोंको घरसे बाहर ही ‘फंदा’ लगाकर हत्या कर दी ।
      प्रतिवेदनके अनुसार, नक्सलियोंने गांवमें एक कागद भी छोडा है । इसमें लिखा है कि भोक्ताके परिवारके लोगोंने चार नक्सलियोंको कुछ दिन पूर्व विष खिलाकर मार दिया था । मनुष्यताके हत्यारे, विद्रोहियों और विश्वासघातियोंको ‘सजा-ए-मौत’ देनेके अतिरिक्त कोई और विकल्प नहीं है ।
        बिहारमें एक ही परिवारके ४ लोगोंकी सार्वजनिक रूपसे हत्या करनेवाले नक्सलियोंको, बिहारके ‘पुलिस’ प्रशासनका कोई भय नहीं है, यह उपरोक्त प्रकरणसे स्पष्ट होता है । ऐसे नक्सलवाली राज्योंको नक्सलियोंसे मुक्त करनेमें, अब हिन्दू राष्ट्र ही सक्षम है; अतः शीघ्र ही इसकी स्थापना हेतु, सभीने मिलकर प्रयास करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution