१०० से अधिक आदिवासियोंका गुजरातके भरूचमें धर्मान्तरण, प्रलोभन देकर बनाया मुसलमान 


 १७ नवम्बर, २०२१
 
          आमोद भरूचके प्रवीण वसावाने २०१८ में इस्लाम अपनाया तो उसका नामकरण सलमान पटेल कर दिया गया । उससे ‘नोटरी’के पत्रपर लिखवाया गया कि यह परिवर्तन उसने स्वेच्छासे किया है । उसके आधार परिचयपत्रमें भी नाम परिवर्तित किया गया ।
           प्रवीण वसावा जिसपर अन्य लोगोंके धर्मान्तरणका भी आरोप है, उसने बताया कि आदिवासी परिवारको बडे-बडे प्रलोभन देकर धर्मान्तरण करवाया जाता है । निर्धनताके चलते आदिवासी थोडासा अनाज पाकर भी धर्मान्तरित हो जाते हैं । उसके साथ भी यही हुआ । उन्हें पक्का घर, व्यापार, चाकरी, विवाह, खाद्यान्न आदिका प्रलोभन देकर धर्मान्तरित किया जाता है । इसके लिए विदेशोंसे धन आता है । उसने स्वयं भी ‘पुलिस’में परिवाद प्रविष्ट करवाया है ।
            प्राथमिकीमें नामित एक आरोपी फेफडावाला हाजी अब्दुल्ला है । मूलरूपसे भरूच निवासी अभी लन्दनमें निवास कर रहा है । उसका दृश्यपट है, जिसमें वह किसी अजित भाईका धर्मान्तरण हेतु धन्यवाद करता दृष्टिगत होता है । वह बताता है कि कांकरिया गांव तालुका आमोदके ३७ परिवारोंने धर्मान्तरण किया है । वह बताता है कि वह मदिरापान करता था, धर्मान्तरणके उपरान्त त्याग चुका है ।
          ये लोग धर्मान्तरण पश्चात बच्चोंको ‘मदरसे’में भेजते हैं । कुछ बच्चोंका उपयोग आत्मघाती आक्रमणों‌में करते हैं । ये लोग बरेली देवबन्दी सुन्नी आन्दोलनसे सम्बन्धित हैं । इस समुदायके मुसलमान भारतके मुसलमानोंमें लगभग दो तिहाई हैं । हिंसक रजा अकादमी व उत्तरप्रदेशमें बन्दी बनाए गए धर्मान्तरण गुटसे इनका सम्बन्ध है ।
         गुजरात ‘पुलिस’ने गुजरात धर्म स्वतन्त्रता विधेयक २०२१ के अन्तर्गत, विभिन्न धाराओंमें परिवाद प्रविष्ट किया है । इसमें शब्बीर बेकरीवाला, अब्दुल अजीज पटेल, यूसुफ पटेल, इब्राहिम पटेल, फेफडावाला हाजी अब्दुल्ला, हसन टिसली और इस्माइल अछोडवाला हैं । इनपर प्रलोभन देकर धर्मान्तरण करनेके आरोप हैं । इन्होंने ३७ से अधिक परिवारके १०० से अधिक लोगोंका धर्मान्तरण करवाया । 
      
 
        न्यायव्यवस्थासे यही अपेक्षा है कि इन्हें कठोरतम दण्ड दिया जाए, जिससे कि अन्य आरोपी ऐसे धर्मान्तरण करनेका दुःसाहस न करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution