मेरठके वाहन चोर हाजी इकबालकी १० कोटिकी (करोडकी) सम्पत्तिको शासनद्वारा किया गया ‘जब्त’
२२ नवम्बर, २०२१
उत्तर प्रदेशके मेरठमें कुख्यात वाहन चोर और कबाड ‘माफिया’ हाजी इकबालकी सम्पत्तिको शासनद्वारा अधिग्रहणमें ले लिया गया है । उसके विरुद्ध ‘गैंगस्टर एक्ट’के अन्तर्गत कार्रवाई की गई है । ‘पुलिस’ने उसकी १० करोड रुपयेकी सम्पत्ति राजसात की (जब्त की) है । रविवार, २१ नवम्बरको वहां अत्यधिक जनसमूह जुट गया; किन्तु सुरक्षा व्यवस्थाको देखकर किसीने विरोध करनेका साहस नहीं किया । लगभग दो घण्टे चली कार्यवाहीके मध्य ‘पुलिस’ने इकबालकी दो कोठियोंको ‘कुर्क’ करनेकी कार्रवाही की, जिनका अनुमानित मूल्य १० करोड रुपये ‘आंका’ जा रहा है । ‘एएसपी’ने दोनों घरोंमें जाकर निरीक्षण भी किया और वहां वस्तुओंकी ‘वीडियोग्राफी’ भी करवाई गई । इस मध्य ‘पुलिस’द्वारा घोषणा की गई कि इस सम्पत्तिको क्रय और विक्रय करना अपराध है । बताया जा रहा है कि ‘पुलिस’की कार्यवाहीसे पूर्व इकबालके परिजन मूल्यवान वस्तुओंको ‘कोठियों’से निकाल चुके थे ।
हाजी इकबालके विरुद्ध नगरके भिन्न-भिन्न ‘थानों’में छह प्रकरण प्रविष्ट हैं । इससे पूर्व ‘पुलिस’ने हाजी इकबाल और उसके बेटों अफजाल, इमरान और अबरारको कारागृहमें भेज दिया था । ‘एएसपी’के अनुसार, पिता-पुत्र मिलकर वाहनोंकी चोरी करते हैं और कोई अन्य व्यवसाय नहीं है । इतनी सम्पत्ति इन्हीं अवैध कार्योंसे अर्जित की है । उनकी अन्य अज्ञात नामोंपर सम्पत्तियां भी चिह्नित की गई हैं, जिनमें हाजीके १० करोड रुपए लगे हुए हैं ।
योगी शासनमें यह कार्यवाही हो रही है, जो प्रशंसनीय है । इसके पूर्वके शासन ऐसे जिहादियोंको संरक्षण देते रहे हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply