ओवैसीने पुनः किया विषवमन, ‘सीएए’को निरस्त न करनेपर नवीन शाहीनबाग खडा करनेकी दी धमकी
२२ नवम्बर, २०२१
‘एआईएमआईएम’के अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसीने केन्द्र शासनसे नागरिकता संशोधन अधिनियमको (सीएएको) निरस्त करनेकी मांग की है । साथ ही धमकी दी है कि यदि ‘नेशनल पापुलेशन रजिस्टर’ एवं ‘नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजंस’पर विधेयक लाया गया, तो एक नवीन शाहीनबाग खडा किया जाएगा । शाहीनबाग राजधानी देहलीका वही क्षेत्र है, जो विरोधी प्रदर्शनोंका केन्द्र था । ‘कोरोना’के कारण प्रदर्शनकारियोंको बलपूर्वक वहांसे हटाया गया था । ओवैसीने मोदी शासनको लक्ष्य करते हुए उत्तर प्रदेशके बाराबंकीमें, यह बात कही । उन्होंने कहा कि कृषि विधेयकके समान ‘सीएए’को भी निरस्त किया जाए । ओवैसीने यह भी कहा किसानोंको अब केन्द्र शासनपर विश्वास नहीं है, जब संसद आरम्भ होगी और विधेयक प्रस्तुत होगा, तो हम निर्णय करेंगे । वहीं उन्होंने रामपुरमें आयोजित एक सभामें प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीको ‘नौटंकीबाज’ बताया और कहा कि वे चूकवश राजनीतिमें आ गए हैं, यदि वह चलचित्र कलाकार होते तो अवश्य सर्वश्रेष्ठ अभिनेताके सभी पुरस्कार वही जीतते । उल्लेखनीय है कि गत दिवस प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीने देशको सम्बोधित करते हुए, तीनों कृषि विधेयक लौटा लेनेकी घोषणा की थी एवं किसानोंसे अपने घर लौटनेका आग्रह किया था; परन्तु कथित किसान नेता अभी भी प्रदर्शन स्थलपर ही स्थित है ।
आजके राजनेता किसी भी प्रकार सत्ताको प्राप्त करने हेतु राष्ट्रमें स्थापित शान्तिको बलिदान करनेसे भी नहीं चूकते । ऐसे राजनेता राष्ट्रका रक्षण नहीं; अपितु गिद्ध समान उसका भक्षण करने हेतु तत्पर रहते हैं; अतः ऐसे राजनेताओंके त्यागमें ही कल्याण है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply