‘मैं मुसलमान हूं और तुम्हारे घरकी दोगुना मूल्य दूंगा’, भरूचमें हिन्दुओंको विदेशी क्रमाङ्कोंसे आ रहे ‘कॉल-मैसेज’, घर विक्रयका बनाया जा रहा दबाव
२१ नवम्बर, २०२१
गुजरातके भरूच जनपदके सोनी फलियाके निवासियोंको आजकल विदेशोंसे ‘कॉल’ और ‘मैसेज’ आ रहे हैं, जिनमें उन्हें अपना घर विक्रयका दबाव बनाया जा रहा है । सन्देश करनेवाला उन्हें घरके लिए ‘मुंह-मांगा’ मूल्य देनेका भी प्रलोभन दे रहा है । सन्देश करनेवाला अपना परिचय केवल ‘मुसलमान’के रूपमें देता है ।
स्थानीय व्यक्तिके अनुसार, “हमें लगता है कि यह हिन्दुओंको यहांसे भगानेका एक षड्यन्त्र है । अपने घरपर ‘घर बिकाऊ है’का फलक लगानेवाले लगभग चार लोगोंको ऐसा सन्देश आया हैं ।”
जिस स्थानपर भूमि क्रयके ये सन्देश आ रहे हैं, वहींसे थोडी ही दूर कुछ समय पूर्व ३७ जनजातीय परिवारोंको इस्लाम स्वीकार करवाया गया था । इसके लिए उन्हें चाकरी, घन और विवाहका प्रलोभन दिया गया था । इसीके साथ उन्हें “हिन्दू कोई धर्म नहीं है” और “इस्लाम ही सच्चा धर्म है” जैसे असत्यके सहारे उनका ‘ब्रेनवॉश’ किया गया था ।
उपर्युक्त प्रकरणमें धन और अन्य प्रकारके प्रलोभन देकर, हिन्दुओंको दिग्भ्रमित करनेका प्रयास किया जा रहा है । हिन्दुओंमें धर्माभिमान का न होना और शासनकी सत्तालोलुप नीतियोंके चलते, गुजरातके भरूच सहित देशके अन्य भागोंमें भी हिन्दुओंकी यही स्थिति हो गई है । इससे ज्ञात होता है कि धर्म शिक्षणके अभावमें तथा धनाढ्य और निर्धनके मध्य अधिक असन्तुलान होनेके कारण यह सब रहा है । हिन्दू राष्ट्रमें सर्व क्षेत्रमें सन्तुलन स्थापित होगा; अतः हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना होना अनिवार्य है ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply