विवाहित ताहिरने दलित लडकीको फंसाया, धमकी देकर करता था दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो गर्भ गिरानेकी दी औषधि, हुई मृत्यु
२३ नवम्बर, २०२१
महाराष्ट्रके अहमदनगरसे ‘लव-जिहाद’की एक घटना सामने आई है । जहां आरोपित सईद ताहिर बेगने एक २० वर्षकी हिन्दू दलित लडकीको प्रेमजालमें फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और पीडिताके गर्भवती होनेपर मारनेकी धमकी दी ।
पीडित परिवारके अनुसार, सईद बेग पीडिताको धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था । जिसके चलते पीडिता महार जातिकी सोनाली विधाते ४ माहकी गर्भवती हो गई थी । जिसके बाद पीडिताने अपने परिवारको सब कुछ बता दिया । कहा जा रहा है कि जिससे भयभीत होकर सईद बेगने पीडिताको हाटसे (बाजारसे) क्रयकर गर्भ गिरानेकी कुछ औषधियां खिला दीं । जिसके चलते चिकित्सालयमें उपचारके मध्य, १७ नवम्बरको पीडिताकी मृत्यु हो गई । सईद बेग पूर्वसे ही विवाहित बताया जा रहा है । सुदर्शन समाचारके प्रतिवेदनमें कहा जा रहा है कि उसने पूर्वमें भी दो विवाह किए थे ।
वहीं पीडित परिवार और हिन्दू संगठनोंके दबावमें आकर अब महाराष्ट्र ‘पुलिस’ने गम्भीर धाराओंके अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट कर लिया है और आरोपित सईद ताहिर बेगको बन्दी भी बना लिया गया है ।
महाराष्ट्र हो या देशका अन्य राज्य, ‘पुलिस’-प्रशासनका भय न होनेके कारण ही, ये जिहादी ‘लव-जिहाद’ जैसे अनेक प्रकरण करनेसे घबराते नहीं है । स्पष्ट है कि हिन्दू एकता ही ऐसे जिहादियोंका एकमात्र पर्याय है; अतः संगठित होकर हिन्दुओंको प्रत्येक प्रकरणमें इनका विरोध करना चाहिए, तभी ‘पुलिस’ और नेताओंकी आंख खुलेगी ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply