मुसलमान परिवारके भयसे हिन्दू परिवारने घर विक्रयका सूचनापट्ट टांग दिया, ‘पुलिस’बता रही ‘आपसी’ विवाद
२३ नवम्बर, २०२१
देहलीसे कुछ दूरीपर ग्रेटर नोएडाके हल्दौनी गांवमें एक हिन्दू परिवार घर त्यागकर जानेको विवश हो गया है । उन्होंने घरके बाहर सूचनापट्ट टांग दिया है, जिसपर लिखा है कि ‘यह भवन विक्रय करना है, एक समुदायके कारण पलायनको विवश ।’ दो निकट रहनेवाले भिन्न-भिन्न समुदायके परिवारोंमें विवाद जून २०२१ में प्रारम्भ हुआ, जब उनके वाहन ‘आपस’में टकराए तो रोहित व अमनमें मारपीट हुई । दोनों परिवारोंमें तभीसे शत्रुता है । ‘पुलिस’का मत है कि ‘आपसी’ शत्रुताके कारण दोनों पक्ष एक दूसरेपर आरोप-प्रत्यारोप करते हैं । दोनों पक्षोंके मध्य शान्ति बनाए रखनेके लिए ‘पुलिस’ने धारा-१०७/११६ के अन्तर्गत कार्यवाही की है ।
हिन्दू परिवारका कहना है कि आरोपी अमन दो दिन पूर्व कारावाससे लौट आया तथा उसने उनपर आक्रमण किया है । उन्होंने कहा कि वर्ष २०१९ में किसी अन्य मुसलमान परिवारने रोहितके पिताको अपशब्द कहे थे तथा धमकी दी थी । वह एक मुसलमान बहुल क्षेत्र है तथा वहां मात्र ३ या ४ हिन्दू परिवार रहते हैं । पीडित परिवार कहता है कि उसने विवश होकर भवन विक्रयका सूचनापट्ट लगाया है ।
जो क्षेत्र मुसलमान बहुल हो जाता है, वहां हिन्दुओंका निवास करना दूभर हो जाता है । ऐसा देशके अनेक भागोंमें देखा गया है । ‘पुलिस’को इस घटनाका उचित संज्ञान लेकर हिन्दू परिवारको सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply