सीमा पार हैं सम्बन्धी, सेनाकी ‘फायरिंग रेंज’के निकट है आपणी, पाकिस्तानके लिए सेनाकी गुप्तचरी करता था नवाब खान
२८ नवम्बर, २०२१
राजस्थानके जैसलमेर जनपदके चनेसर खानकी ढाणीका निवासी है नवाब खान, जो चांधनमें भ्रमणभाष व ‘ई-मित्र’की आपणी चलाता था । यहां सेनाकी विशाल ‘फील्ड फायरिंग रेंज’ है । सुरक्षाकी दृष्टिसे यह एक संवेदनशील क्षेत्र है । नवाब खान गत तीन वर्षोंसे सेनाकी जानकारी जुटाकर पाकिस्तानकी ‘आईएसआई’को देता था । उसको इसके प्रतिफलमें अनेक बार पाकिस्तानद्वारा धन दिया गया है ।
सुरक्षा विभागको गत एक वर्षसे उसपर शङ्का थी, विभाग उसके विरुद्ध ठोस प्रमाण जुटा रहा था । इस २४ नवम्बर २०२१ को प्रमाण मिलते ही उसे त्वरित बन्दी बनाकर जयपुर लाया गया है, जहां उससे पूछताछ चल रही है ।
ज्ञात हुआ है कि वह अनेक बार पाकिस्तान जा चुका है, जहांके रहमियार खान क्षेत्रमें उसके सम्बन्धी निवास करते हैं । वहीं यह ‘आईएसआई’के सम्पर्कमें आया था ।
सीमाके निकट ‘आईएसआई’ गुप्तचरी करवाता है । ऐसे देशद्रोही गुप्तचरोंको कठोरतम दण्ड हो, जिससे कि कोई अन्य कट्टरपन्थी देशद्रोह करनेका दुःसाहस न कर सके । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply