‘यही मुख्य है, इसे पाठ पढाओ, निकालो शस्त्र (सामान)’, फहीमने हिन्दू संगठनसे जुडे युवकपर किया प्राणघातक आक्रमण, वधशालाओंके (कत्लखानोंके) परिवादसे (शिकायतसे) था रूष्ट
२७ नवम्बर, २०२१
उत्तर प्रदेशके गाजियाबादमें हिन्दू रक्षा दलके महानगर अध्यक्ष दीपक तेवतियापर, २५ नवम्बर २०२१ (गुरुवार) को प्राणघातक आक्रमण किया गया । घटनामें सम्मिलित फहीमको घटना स्थलपर ही पकड लिया गया; यद्यपि शाहरुख, सद्दाम, जीशान, अरशद, साहिल नामके आरोपित ‘फरार’ हो गए । इस प्रकरणमें कुछ अज्ञात आक्रमणकर्ता भी सम्मिलित हैं, जिनकी खोज की जा रही है । इस आक्रमणका दृश्यपट भी ‘सोशल मीडिया’पर सार्वजनिक हुआ है, जिसकी पुष्टि करते हुए गाजियाबाद ‘पुलिस’ने कार्रवाईकी बात कही है ।
वक्तव्यमें बताया गया है कि घटनाके दिन सांयकाल लगभग ४ बजे पीडित हाटमें (मार्केटमें) ‘स्कूटी’ ठीक करवाने गया था । उसी मध्य लगभग १२ लडकोंने हत्याके उद्देश्यसे उसपर अकस्मात आक्रमण कर दिया । आक्रमणके समय वह कह रहे थे कि ‘तू बहुत बडा नेता बनता है । तू ही मुख्य व्यक्ति है । आज तुझे पाठ पढा देंगे ।’
‘मीडिया’से बता करते हुए पीडित दीपक तेवतियाने बताया, “हिन्दू धर्म और गोमाताके लिए किए गए अपने कार्योंके चलते मैं आक्रमणकर्तोंके लक्ष्यपर हूं । मैंने पूर्वमें भी वधशालाओंके विरुद्ध प्रशासनको परिवाद किया था । आक्रमणकर्तोंमें फहीम ही मुख्य षड्यन्त्रकर्ता है । उन सभीपर पूर्वसे ही कई आपराधिक अभियोग प्रविष्ट हैं ।”
हिन्दूद्वेषी, ये ‘कट्टर’ जिहादी, मांसभक्षण हेतु गोमाताका वध करते है और जो इनके विरुद्ध स्वर मुखर करता है, उसपर यह प्राणघातक आक्रमण कर देते है । ऐसे गोमाताके हत्यारोंके विरुद्ध ‘पुलिस’ कार्यवाही करे, ऐसा अपेक्षित है और हिन्दू संगठनोंके साथ समूचे गोप्रेमी और हिन्दू संगठित होकर दृढताके साथ खडे होने चाहिए, जिससे इन हत्यारोंको उचित उत्तर दिया जा सके । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply