नोएडा ‘SOG’ समूहके प्रभारी शावेज खानका पदसे निष्कासन, २० लाख और क्रेटा ‘कार’ लेकर ‘ATM’ ‘हैकरों’को छोडा था, मिल चुका है ‘पुलिस’ सम्मान


०१ दिसम्बर, २०२१
     उत्तर प्रदेशके नोएडामें ‘स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप’/ (SOG)’ समूहके प्रभारी ‘इंस्पेक्टर’ शावेज खान और ‘कॉन्स्टेबल’ अमरीश यादवको ‘एटीएम’ ‘चोरों’से ‘रिश्वत’में बडा मूल्य और ‘कार’ लेकर छोडनेके आरोपमें पुलिस आयुक्त आलोक सिंहने मंगलवारको (३० नवम्बर) सेवासे निष्कासित कर दिया । इसके साथ इनकी सम्पत्तिकी जांचका भी आदेश दिया गया है । खानको इसी वर्ष १५ अगस्तको ‘पुलिस’ सम्मानसे सम्मानित किया गया था ।
      शावेजने आरोपियोंसे ५० लाख रुपयेकी मांग की थी । आरोपियोंने बताया कि अभी उनके पास इतने पैसे नहीं थे, उसके बाद वे पैसे देनेके लिए ‘एसओजी’के ‘पुलिसकर्मियों’को अपने घर लेकर गए । वहां शावेज खान एक नूतन क्रेटा ‘कार’ खडी देखी, जिसपर पंजीयन क्रमाङ्क भी नहीं पडा था । इसके पश्चात आरोपियोंको धमकाकर कि यह ‘कार’ ठगीके पैसेसे क्रय की गई है, उसे अपने साथ लेते आए ।
      घटनाकी जानकारी सामने आनेके बाद ‘कमिश्नर’ने प्रकरणकी जांच ‘डीसीपी’ (क्राइम) अभिषेकको सौंपा, जिसमें इन दोनों आरोपियोंकी संलिप्तता पाई गई । जांचमें ‘पुलिस’ने ‘सीसीटीवी’ ‘फुटेज’ भी प्राप्त की है । गाजियाबादमें ‘एटीएम’ ‘हैक’कर रुपये निकालनेके प्रकरणमें ‘पुलिस’ने शाहनवाज, सगीर, मोहम्मद उमर, जमीर शेख और मेहराजको बन्दी बनाया था । शावेज खानकी संलिप्तता सामने आनेके उपरान्त ‘कमिश्नर’ने ‘SOG’ समूहको भंग कर दिया है ‘पुलिस’ आयुक्त आलोक सिंहने बताया कि आयसे अधिक पाए जानेपर आरोपियोंकी सम्पत्ति ‘जब्त’ की जाएगी ।
      एक धर्मान्ध जिहादी, अपने पदका दुरुपयोग करते हुए कैसे अन्य धर्मान्धोंकी सहायता करता है ? उपर्युक्त प्रकरण भ्रष्टाचारके साथ, इस बातको भी प्रमाणित करता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution