२५० से भी अधिक ‘एटीएम’ यन्त्रोंकी ‘हैकिंग’के आरोपी शाहनवाज व सगीर अन्य पांच आरोपियों सहित बनाए गए बन्दी


०५ दिसम्बर, २०२१
           गाजियाबाद ‘पुलिस’द्वारा ‘बैंक एटीएम’के ‘हैकरों’का गुट बन्दी बनाया गया है । पकडे गए षड्यन्त्रकारी आरोपियोंके नाम शहनवाज, सगीर, मेहराज, उमर और जमीर हैं । सभी इस अपराधमें लगभग १२ वर्षोंसे सक्रिय थे । इन सभीने पूरे देशमें लगभग २५० ‘एटीएम हैक’ किए हैं एवं इसी मध्य इन्होंने लगभग ३० कोटि रुपए चुरानेमें सफलता प्राप्त की है । इन सभी आरोपियोंके ‘तार’ हैदराबादसे भी जुडे बताए गए हैं । वहीं इन्हें पकडकर छोडनेके अपराधमें नोएडा ‘पुलिस’के ‘इन्स्पेक्टर’ शावेज खान तथा ‘हेड कॉन्स्टेबल’को भी निलम्बित कर दिया गया था । ‘मीडिया’ प्रतिवेदनके अनुसार, इन सबका मुखिया कमल हैदराबादमें है । समाचारके अनुसार, वह एक विशेष प्रकारके ‘सॉफ्टवेयर’का प्रयोग करता था, जिससे किसी भी मूल्यके ४० नोट निकलते थे । आरोपियोंके नाइजीरियन गुटसे भी सम्बन्ध बताए जा रहे हैं । इस गुटने देहलीके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश व बंगाल आदि प्रदेशोंमें भी अपराध किए हैं । इन्हें ‘एटीएम’के ‘सीसीटीवी फुटेज’के माध्यमसे ही  बन्दी बनाया गया है । गुटका मुखिया शाहनवाज बिहारके किशनगंजसे ‘बीसीए’ कर चुका है । वहीं सगीर कक्षा ५ तक पढा है तथा वाहन चोरीके अपराधोंमें लिप्त बताया जाता है ।
        देशमें घटित अपराधिक गतिविधियोंमें जिहादियोंका योगदान भी अल्प नहीं है । प्रत्येक क्षेत्रमें प्रसारित होते भ्रष्टाचार व अधर्मके विनाश हेतु अब हिन्दूराष्ट्रकी स्थापना अपरिहार्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution