मुख्तार अंसारीके एक और सहयोगीके अवैध अतिक्रमणको उत्तर प्रदेश शासनद्वारा हटाकर अधिग्रहित किया गया
०७ दिसम्बर, २०२१
उत्तर प्रदेशके मऊमें गत कुछ दिवसोंसे ‘माफिया’ मुख्तार अंसारीके गुटपर प्रशासन निरन्तर कार्रवाही कर रहा है । इसी क्रममें मंगलवार, ७ दिसम्बर २०२१ को भीटी हाटमें उत्तर प्रदेश जनपद प्रशासनने मुख्तारके निकटवर्ती महेंद्र सिंहके अवैध अतिक्रमणपर कार्रवाही की, जिसकी अनुमानित लागत १० लाख रुपए थी और साथ ही ‘तहसीलदार’ आरोपितसे १००० रुपए दण्ड शुल्कके रूपमें तत्काल जमा कराए गए । इसके पश्चात महेंद्रको चेतावनी दी गई कि यदि शासकीय भूमिपर किसीके द्वारा भी अवैध अतिक्रमण किया जाता है, तो सुसंगत धाराओंके अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट किया जाएगा ।
इससे पूर्व भी उत्तर प्रदेशमें ‘माफियाओं’के विरुद्ध चल रहे अभियानके अन्तर्गत, २५ सितम्बर २०२१ को मऊ जनपद प्रशासनने ‘गैंगस्टर’ विधायक मुख्तार अंसारीके निकटवर्ती कोयला ‘माफिया’ एवं त्रिदेव ‘कंस्ट्रक्शन’के उमेश सिंहका भीटीमें १० करोड रुपएकी लागतसे बना चार तला भवन ‘बुलडोजर’से ध्वस्त करा दिया था । उमेश सिंह, मुन्ना सिंह हत्याकाण्डका आरोपित है । मऊ प्रशासन इससे पूर्व भी अनेक अवसरोंपर उमेशकी करोडों रुपएकी सम्पत्तिका अधिग्रहणकर (सीज) चुका है ।
भू, सम्पति, रत्न, स्त्री व प्रकृतिके सर्व संसाधनोंको अवैध रूपसे अधिग्रहितकर व निज स्वार्थमें संलिप्त रहकर, अनिष्ट कार्योंमें दुरुपयोग करना आसुरी (निम्न) चेतनाका द्योतक है । उत्तर प्रदेश शासनकी उक्त कार्यवाही अनुसरणीय है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply