विदिशामें ‘सेंट जोसेफ’ विद्यालयके ८ हिन्दू बच्चोंका किया गया धर्मान्तरण
०७ दिसम्बर, २०२१
मध्य प्रदेशके विदिशा जनपद स्थित ‘सेंट जोसेफ’ विद्यालयमें कथित धर्मान्तरणको लेकर हिन्दूवादी संगठनोंद्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है । आरोप है कि विद्यालयमें उद्घोष लगाकर ‘पत्थरबाजी’की गई । वहीं आक्रोशित लोगोंने विद्यालय प्रबन्धनपर कार्यवाहीकी मांग की है तथा विश्व हिन्दू परिषदने किसी प्रकारकी भी हिंसक घटनाको अस्वीकार किया है । ‘मीडिया’ प्रतिवेदनके अनुसार, हिन्दू संगठनोंने विद्यालयके भीतर ८ हिन्दू छात्रोंके धर्मान्तरणका आरोप लगाया है । इस सम्बन्धमें प्रशासनको भी ज्ञापन दिया गया है एवं ‘पुलिस’ सम्पूर्ण प्रकरणकी जांच कर रही है । वहीं विद्यालय प्रशासन स्वयंपर लगे आरोपोंका खण्डन कर रहा है तथा प्रधानाचार्यद्वारा इसे दो समुदायोंके मध्य विवाद उत्पन्न करनेका षड्यन्त्र बताया जा रहा है । विद्यालयके अनुसार, ‘यूट्यूब’के माध्यमसे ऐसे छद्म समाचारोंको प्रसारित किया जा रहा है । वहीं विद्यालयका यह भी कहना है कि वह ८ विद्यार्थी जिनका धर्मान्तरण हुआ है, उनके विद्यालयके नहीं थे । उधर विश्व हिन्दू परिषदके कार्यकर्ता नीलेश अग्रवालके अनुसार, विद्यालयमें हिन्दू बच्चोंको तिलक लगानेसे भी रोका जाता है एवं अन्य धर्मोंकी प्रार्थना करवाई जाती है । इनके लक्ष्यपर मुख्यतः निर्धन बालक होते है । उल्लेखनीय है कि वर्ष २०१८ में इस विद्यालयद्वारा शुल्क न देनेपर एक हिन्दू छात्रको प्रताडित करनेका भी आरोप लगा था तथा आदर्श भारतीय विद्यार्थी परिषदने प्रशासनसे इस प्रकरणका परिवाद भी किया था ।
इसमें कोई शंका नहीं कि धर्मान्तरणका कुकृत्य ईसाई एवं इस्लाम पन्थके अनुयायियोंद्वारा सम्पूर्ण भारतमें बृहद स्तरपर चलाया जा रहा है । निर्धन व असहाय हिन्दू इनका सरलतासे लक्ष्य बनते हैं । अब प्रशासनद्वारा ऐसे प्रकरणोंमें उचित कार्यवाही अपरिहार्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply