उत्तरप्रदेशके सम्भलमें चामुंडा मन्दिरमें घुसकर अराजक तत्त्वोंने मूर्तियां भंग कीं, हिन्दुओंमें आक्रोश
०७ दिसम्बर, २०२१
उत्तरप्रदेशके सम्भल जनपदके गुन्नौर कस्बेके चामुंडा मन्दिरमें रविवार, ५ दिसम्बर २०२१ की रात्रिको कुछ अराजक तत्वोंने आकर अन्दर स्थापित मूर्तियोंको खण्डित कर दिया । सोमवार, ६ दिसम्बर २०२१ को प्रातः श्रद्धालुओंने देखा तो आक्रोशित हुए ।
‘भाजपा’ नेता कुमोद कुमारने अज्ञात लोगोंके विरुद्ध ‘पुलिस’में परिवाद प्रविष्ट किया है । ‘पुलिस’ कह रही है कि यह घटना चोरीके प्रयासमें घटित हुई है । ‘पुलिस’ने सुरक्षा बढा दी है, जिससे साम्प्रदायिक उपद्रव न हो । ‘पुलिस’ने जांच करते हुए शीघ्र आरोपियोंको बन्दी बनानेकी कार्यवाहीका विश्वास दिलाया है ।
स्थानीय लोगोंका ‘पुलिस’पर विश्वास नहीं है; क्योंकि इससे पूर्व एक मन्दिरको क्षति पहुंचानेपर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी ।
हिन्दुओंके देशमें हिन्दू आस्थास्थलोंकी क्षति करना अत्यन्त दुःखदायी है । ऐसी घटनाओंको रोकनेके लिए प्रशासनके साथ ही हिन्दुओंका सतर्क और संगठित होने आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply