‘पुनः बनाओ बाबरी’, ‘जेएनयू’में वामपन्थी छात्रोंने ‘मस्जिद’के समर्थनमें निकाली जनयात्र, ‘न्यायकी लडाई’के नामपर किए अत्यधिक आपत्तिजनक उद्घोष


०६ दिसम्बर, २०२१
      एक बार पुनः जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) चर्चामें है । इस बार वहांपर बाबरी ढांचेके समर्थनमें प्रदर्शन किया गया है । सोमवारको (६ दिसम्बरको) यह आयोजन ‘जेएनयू’ छात्रसंघकी ओरसे हुआ था । सार्वजनिक हो रहे दृश्यपटमें इसे न्यायकी लडाई बताया जा रहा है ।
      इस दृश्यपटमें ‘जेएनयूएसयू’ उपाध्‍यक्ष साकेत मूनको कथित रूपसे कहते सुना जा सकता है, “उन्हें दण्डके साथ-साथ क्षतिपूर्ति भी देनी पडेगी । आपको ये कहना पडेगा कि जो बाबरी ढांचा गिराया गया, वह अनुचित गिराया गया; इसीलिए न्याय होगा कि बाबरी पुनः बनाई जाए । इस न्यायके लिए लडाई है ।”
      ‘मीडिया’ प्रतिवेदनके अनुसार बाबरीके समर्थनमें यह जनसमूह गंगा ढाबापर लगा था । समय रात्रिके लगभग ८ बजकर ३० मिनिटका था । यह सभी वामपन्थी विचारधाराके छात्र बताए जा रहे हैं; जिन्होंने कालान्तरमें जनयात्राके रूपमें चंद्रभागा छात्रावासपर (हॉस्टलपर) एक सभाके रूपमें सम्बोधन दिया । इस मध्य “नहीं सहेंगे हाशिमपुरा, नहीं सहेंगे दादरी, पुनः बनाओ, पुनः बनाओ बाबरी” जैसे उद्घोष लगनेके समाचार है ।
     ‘जेएनयू’में छात्रोंको न्यूनतम शुल्कपर (नि:शुक्ल कहना अधिक उचित होगा) शिक्षाका अधिकार प्राप्त है, उसके पश्चात भी ये छात्र अध्ययन न कर, राजनीति कर रहे हैं । ऐसेमें ‘जेएनयू’ प्रबन्धनने, देशविरोधी उद्घोष लगानेवाले छात्रोंको दिए गए शिक्षा सम्बन्धित सभी विशेष अधिकार, तत्काल प्रभावसे निरस्त करने चाहिए और इन्हें दण्डित किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution