अमित शाहकी ‘रैली’में मुसलमान युवकने लगाए ‘जय श्रीराम’के उद्घोष, स्वयंको बताया श्रीरामका वंशज
०६ दिसम्बर, २०२१
उत्तर प्रदेशके सहारनपुरमें ‘भाजपा’द्वारा आयोजित एक ‘रैली’में मुसलमान युवकने ‘जय श्रीराम’ तथा ‘भारत माताकी जय’के उद्घोष लगाए ! वहीं उसके इस वर्तनपर देवबंदके ‘उलेमा’ क्रोधित हो गए और ‘उलेमा’ मुफ्ती अरशद कासमीने कहा कि इस व्यक्तिको अब ‘मौलानाओं’से मिलकर ‘रूजू’ व अल्लाहसे ‘तौबा’ करनी चाहिए । इस कट्टरपन्थी परामर्शकी चिन्ता किए बिना युवक अहसान रावने कहा कि श्रीराम उनके पूर्वज है और उन्हें ‘जय श्रीराम’ व भारत माताकी जय कहनेमें कोई सङ्कोच नहीं । समाचारके अनुसार केन्द्रीय गृहमन्त्री अमित शाह शनिवार, ४ दिसम्बरको सहारनपुरमें एक जनसभाको सम्बोधित कर रहे थे । उसी मध्य उक्त मुसलमान युवकने यह उद्धोष किए । इस प्रकरणका दृश्यपट भी सामाजिक जालस्थलपर अत्यधिक प्रसारित हो रहा है व लोग अहसान रावकी प्रशंसा कर रहे हैं । उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृहमन्त्री अमित शाह ‘स्टेट यूनिवर्सिटी’के शिलान्यासके कार्य व जनसभाको सम्बोधित करने हेतु सहारनपुर गए थे ।
जो धर्मकी शरणमें आएगा वही मुक्ति पाएगा । आनेवाले घोर आपातकालमें धर्मकी शरणागत लोगोंका ही ईश्वर रक्षण करेंगे और अब यह अन्य पन्थोंके अनुयायी भी समझ रहे हैं तथा अपने मूल धर्म अर्थात सनातन धर्ममें लौट रहे हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply