पालघरसे प्राप्त हुआ २१,०१८ किलो गोमांस, तमिलनाडुसे महाराष्ट्रमें किया जाता था वितरित, दो बन्दी
०६ दिसम्बर, २०२१
महाराष्ट्रके पालघरके कासा क्षेत्रसे शनिवार, ४ दिसम्बर २०२१ को २१,०१८ किलो गोमांस राजसात किया गया, जिसका मूल्य २०.६ लाख रुपये बताया जा रहा है । इसके अतिरिक्त ‘पुलिस’ने ३७ वर्षीय कोलिंचिनाथ राजेन्द्र वनियार व ३६ वर्षीय रंजीत कुमार गणेशनको भी एक ‘ट्रक’में तमिलनाडुसे ठाणे गोमांस व भैंसका मांस ले जानेके आरोपमें बन्दी बनाया है । दोनों तमिलनाडु निवासी हैं ।
वरिष्ठ निरीक्षक अजय वसावेने कहा कि प्राप्त गुप्त सूचनाके आधारपर कार्यवाही की गई । आरोपियोंने असत्य वक्तव्य दिए व पलायनका असफल प्रयास किया । अधिकारीने बताया कि आरोपियोंपर भारतीय दण्ड संहिता, पशु क्रूरता अधिनियम व महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियमके अन्तर्गत परिवाद प्रविष्ट किया गया है ।
इससे पूर्व ६ सितम्बर २०२१ को एक ‘एनजीओ’की सूचनाके आधारपर ‘पुलिस’ने कार्यवाही करते हुए लगभग १०० टन गोमांस व भैंसका मांस राजसात किया था व २७ सितम्बरको ८००० किलो गोमांस व भैंसका मांस राजसात किया था ।
भारतमें हमारी गोमाता भी सुरक्षित नहीं है, यह लज्जास्पद है । बहुउपयोगी, मातातुल्य गोमाताका भक्षण हेतु वध निन्दनीय है । शासनको हमारी पूजनीय गोमाताके रक्षणार्थ कठोरतम विधान लाकर गोमांस विक्रयको कठोर दण्डनीय अपराधकी श्रेणीमें लाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply