‘सीडीएस’ रावतकी अपमृत्युपर अपशब्द लिखनेवाला ‘सपा’ समर्थक बन्दी, तमिलनाडु शासनने एक राष्ट्रवादीको भी बनाया बन्दी
१० दिसम्बर, २०२१
गुजरातके शिवाभाई अहीरने ‘ट्वीट’ किया कि, ‘पुलवामा द्रोही मनोहर पर्रिकर व सेना प्रमुख बिपिन रावतके पश्चात अजीत डोवलकी ‘बारी’ है ।’ हरियाणा ‘भाजपा’ प्रवक्ता अरुण यादवने शिवाभाई अहीरके विरुद्ध परिवाद किया तो अहमदाबाद ‘पुलिस’की ‘साइबर क्राइम’ शाखाने शिवाभाई अहीरको बन्दी बना लिया ।
इसके विपरीत इसी समाचारके उपरान्त, तमिलनाडुके एक व्यक्ति मरीधासने राज्य शासनपर इस दुर्घटनापर प्रश्न उठाए तो राज्य शासनने उसे बन्दी बनाया । मरीधासने इस दुर्घटनापर शङ्का व्यक्त करते हुए राज्य शासनको ‘अलगाववादी’ शक्तियोंपर कार्यवाही करनेके लिए जनताके साथ आनेकी मांग की थी । उन्होंने एक भिन्न ‘ट्विट’में लिखा था कि कुछ ‘डीएमके’ व कुछ ‘डीके’ समर्थकोंने इस अपमृत्युका उपहास किया है ।
शासनके कहनेपर ‘पुलिस’ने मरिधासपर परिवाद प्रविष्ट किया है । ‘भाजपा’ समर्थकोंने ‘पुलिस’ ‘थाने’ जाकर उन्हें बन्दी बनाए जानेपर विरोध प्रदर्शन किया ।
‘सीडीएस’ रावतकी मृत्युपर अपशब्द उच्चारण देशद्रोह है । उन्हें तथा ऐसे सभी देशद्रोहियोंको कठोर दण्ड होना चाहिए; परन्तु तमिलनाडु शासनद्वारा एक राष्ट्रवादीको बन्दी बनाना लज्जास्पद है । उन्हें अपने पक्षके देशद्रोहियोंपर कार्यवाही करनी थी, किसी देशभक्तपर नहीं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply