गुरुग्रामके पश्चात अब नोएडामें सार्वजनिक स्थानपर ‘नमाज’पर विवाद, ‘पुलिस’ने ‘नमाज’ पढने आए सहस्रों (हजारों) लोगोंको लौटाया
१२ दिसम्बर, २०२१
सार्वजनिक स्थानोंपर ‘नमाज’की घटनाओंमें वृद्धि हो रही है । गुरुग्रामके पश्चात अब नोएडा ‘सेक्टर’-५४ के खरगोश उपवनमें शुक्रवार, १० दिसम्बर २०२१ को ‘नमाज’ पढने आए सहस्रों लोगोंको ‘पुलिस’ने लौटाया । यहां ‘नमाज’ पढने हेतु ‘सेक्टर-५७, ५८, ५९, ६० के संस्थानोंमें कार्यरत कर्मचारी आते थे । यह सङ्ख्या अब बढती हुई सहस्रोंमें हो गई है । ‘पुलिस’ने इन्हें सार्वजनिक स्थानोंपर ‘नमाज’ पढनेसे रोका । ‘पुलिस’ने धारा-१४४ के अन्तर्गत सभी सार्वजनिक स्थानोंपर धार्मिक गतिविधियोंपर रोक लगाई है । ‘पुलिस’ने कहा कि ये निकटकी ‘मस्जिद’ अथवा ‘मजार’के निकट ‘नमाज’ पढें ।
उल्लेखनीय है कि मुसलमान समाज २०१५ से यहां ‘नमाज’ पढता आ रहा है । इनका कहना है कि इनके पास इसके लिए अनुमति है ।
ये लोग अंगुली पकडकर हाथ पकडनेमें सिद्ध होते हैं । स्थान मिले तो वहां ‘मस्जिद-मजार’ बनाओ, अपनी जनसङ्ख्या बढाओ और उसके उपरान्त, हिन्दुओंका जीवन दूभर करो । इन्हें समयसे रोककर प्रशासनने उचित किया है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply