सार्वजनिक स्थानपर ‘नमाज’से पुनः विवाद, हिन्दू संगठनोंने लगाए ‘जय श्रीराम’के उद्घोष, गुरुग्राम ‘पुलिस’ने की हिन्दुओंपर ही करवाई


३ दिसम्बर, २०२१
      गुरुग्राममें शुक्रवारको (३ दिसम्बर) एक बार पुनः ‘नमाज’के विषयपर विवाद हुआ है । ‘सेक्टर’-३७ में सार्वजनिक स्थलपर नमाज पढते मुसलमानोंका विरोध हिन्दू संगठनोंने आरम्भ कर दिया । ‘जय श्रीराम’के उद्घोषोंके साथ सार्वजनिक स्थानपर ‘नमाज’का इस ‘जुमे’को भी अत्यधिक विरोध किया गया । यद्यपि, गुरुग्राम ‘पुलिस’ने घटना स्थलसे विरोध कर रहे हिन्दू पक्षके लगभग १० लोगोंको अभिरक्षामें (हिरासतमें) लिया है ।
      ‘मीडिया’को दिनेश ठाकुरके साथी सुधीर भदौरियाने बताया कि ‘नमाज’का विरोध करनेवाले प्रमुख हिन्दू संगठन भारत माता वाहिनीके प्रमुख दिनेश ठाकुर है । उन्होंने बताया, “आज नमाजके विरोध प्रदर्शनमें मैं भी सम्मिलित था । हमारे कुल १० साथियोंको अभिरक्षामें लिया गया था । १० में से ९ को भारी दबावके चलते छोड दिया गया; परन्तु अबतक दिनेश ठाकुरको नहीं छोडा गया । उन्हें ‘सेक्टर’-३७ ‘थाने’के स्थानपर ‘सेक्टर’-१० (ए) ‘पुलिस’ स्थानक ले जाया गया है । हमें सूचना मिल रही कि उनपर ‘पुलिस’ धाराएं लगाने जा रही है ।”
      ज्ञातव्य है कि दूसरे पक्षने बलात ‘नमाज’ पढी है । इसके बाद भी मुसलमान पक्षसे कोई भी अभिरक्षामें नहीं लिया गया । ‘सेक्टर’-३७ में ‘नमाजियों’की अधिकतम संख्या ५० थी । विरोधके मध्य हिन्दू संगठनके लोग १००-१५० की संख्या में थे, तब भी ‘पुलिस’ने सार्वजनिक रूपसे ‘नमाजियों’का सहयोग किया । यह एक पक्षीय’ कार्रवही हिन्दुओंपर ही की गई ।
      ‘पुलिस’के इस अन्यायपूर्ण वर्तनसे स्पष्ट होता है कि उससे न्यायकी आशा व्यर्थ है; अतः हिन्दुओ ! अब सभीको संगठित होकर, अपने धर्म और अधिकारोंकी रक्षा स्वयं ही करनी होगी । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution