‘अधिक बच्चोंको जन्म नहीं देंगे तो शासन कैसे करेंगे ? ओवैसी ‘साहब’ प्रधानमन्त्री कैसे बनेंगे ?’ ‘एआईएमआईएम’ नेताने कहा, “बच्चे जन्मना बन्द करना ‘शरीयत’के विरुद्ध”
१५ दिसम्बर, २०२१
‘एआईएमआईएम’ दलके अलीगढ, उत्तर प्रदेशके जिलाध्यक्ष और ओवैसीके निकटवर्ती गुफरान नूरका एक विवादास्पद वक्तव्य ‘सोशल मीडिया’पर प्रसारित हो रहा है । इस वक्तव्यमें वे जनसंख्या नियन्त्रणकी बात करनेवालोंका विरोध करते हुए, अधिकसे अधिक बच्चोंको जन्म देनेके पक्षमें बातें करते सुनाई दे रहे हैं ।
प्रसारित हो रहे दृश्यपटमें गुफरान नूरको कहते सुना जा सकता है कि, ‘हमारे प्रधान ओवैसी ‘साहब’ केवल ‘अल्लाह’से भयभीत होते हैं । लोगोंने कहा कि बच्चोंको जन्म न दें । १ बच्चा, २ बच्चे । अरे ! जबतक बच्चे नहीं होंगे, तब कैसे हम लोग शासन करेंगे ? कैसे हमारे ओवैसी ‘साहब’ प्रधानमन्त्री बनेंगे ? कैसे हमारे शौकत ‘साहब’ मुख्यमन्त्री बनेंगें ? मत (वोट) नहीं होगा । दलितोंको भयभीत किया जा रहा कि बच्चे बन्द करो । मुसलमानोंको भयभीत किया जा रहा है कि बच्चे बन्द करो । क्यों करें बच्चे बन्द ? भाई ये हमारी ‘शरीयत’के विरुद्ध है ।
विचारणीय है कि ‘एआईएमआईएम’से पूर्व गुफरान नूरकी निकटता आम आदमी दलके नेताओंसे रही है । पूर्वमें वे आम आदमी दलके कार्यकर्ता भी रह चुके हैं । उनके आप दलके कई बडे नेताओंके साथ चित्र भी हैं ।
गुफरान नूर जैसे जिहादी नेताओंकी वास्तविकता दर्शानेके लिए उनके वक्तव्य ही पर्याप्त है । ऐसेमें अब जनसंख्या नियन्त्रण विधान शीघ्र ही संसदसे पारित होना चाहिए । सभी हिन्दू संगठित होकर, केन्द्र शासनसे यह मांग करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply