छात्राओंको अश्लील सन्देश भेजता था महाविद्यालयका शिक्षक अरशद, देता था विवाहका प्रस्ताव, ‘व्हाट्सऐप्प’ पटलचित्र (स्क्रीनशॉट्स) सार्वजनिक, हुआ निलम्बित
१४ दिसम्बर, २०२१
उत्तर प्रदेशके बिजनौरके वीरा ‘कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट’के एक शिक्षकका लज्जाजनक कृत्य सामने आया है । शिक्षक अरशदने न केवल छात्राओंको ‘व्हाट्सऐप्प’पर अश्लील सन्देश भेजकर ‘चैटिंग’की; अपितु उनके सामने ‘निकाह’का प्रस्ताव भी रखा । प्रकरण उजागर होनेके पश्चात छात्राओंने अपने परिजन, हिन्दू संगठनों और ‘एबीवीपी’ कार्यकर्ताओंके साथ मिलकर एक घण्टेतक महाविद्यालयके बाहर उद्घोष करते हुए, विरोध प्रदर्शन किया । ‘पुलिस’के हस्तक्षेपके पश्चात प्रकरण शान्त हुआ । वहीं, महाविद्यालय प्रबन्धनने शिक्षकको निलम्बित कर दिया है ।
‘मीडिया’ प्रतिवेदनके अनुसार, यह महाविद्यालय ‘सपा’की पूर्व विधायक रुचि वीराका है । ज्ञातव्य हो कि छात्राओंको भेजे गए अश्लील सन्देश ‘सोशल मीडिया’पर भी सार्वजनिक हो रहे हैं । इसको लेकर अभिभावकोंमें अत्यधिक आक्रोश है ।
बिजनौरके वीरा महाविद्यालयको सर्वप्रथम यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अरशद जैसे जिहादी शिक्षकोंको किसी भी महाविद्यालयमें चाकरी न मिले एवं ‘पुलिस’, गुरु-शिष्य सम्बन्धको धूमिल करनेवाले, इस जिहादीपर कठोर कार्यवाही करे ! समाजको प्रशासनसे अब यही अपेक्षित है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply