बिहारकी अनुसूचित वर्गकी हिन्दू बालिकाके अपहरण एवं दुष्कर्मका आरोपी मोहम्मद मेजर देहलीमें बनाया गया बन्दी


१४ दिसम्बर, २०२१
          अररिया जनपदमें अवयस्क हिन्दू बालिकाके अपरहण एवं दुष्कर्मका आरोपी मोहम्मद मेजर बन्दी बना लिया गया है । आरोपी नेपाल भागनेके प्रयासमें था । उसे प्रकरणके लगभग १२ दिनों पश्चात बन्दी बनाया गया है । ‘पुलिस’ने मोहम्मद मेजरको देहलीके चांदनी चौक क्षेत्रमें पकडा है । ‘मीडिया’ प्रतिवेदनके अनुसार, अररियाके ‘पुलिस’ अधीक्षक उदयकांतने बताया कि बालिकासे दुष्कर्मके पश्चात मोहम्मद मेजर लुप्त था एवं उसके देहलीमें होनेकी सूचना मिली थी । इसके पश्चात एक ‘पुलिस’ दलको उसे पकडने हेतु भेजा गया । आरोपीकी जानकारी जहां कहीं भी मिली वहां ‘छापेमारी’ की गई । जिसके अन्तर्गत सर्वप्रथम नोएडा, गुरुग्राम, मेरठ आदिमें प्रयास असफल सिद्ध हुए  । आरोपीने अपने परिचितोंके यहां शरण लेनेका भी प्रयास किया; परन्तु उसे किसीने भी स्थान नहीं दिया । सभी राज्योंकी ‘पुलिस’की सहयोगके चलते आरोपी पकडमें आ सका । वहीं अररियामें दलित परिवारके समर्थनमें बजरंग दलने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया तथा जिहादीको बन्दी बनानेमें विलम्ब होनेके कारण रोष व्यक्त करते हुए मार्ग अवरुद्ध करनेकी चेतावनी दी थी । उल्लेखनीय है कि गत १ दिसम्बरको दलित ‘टोले’में मोहम्मद मेजर अत्यधिक मद्यपानमें धुत होकर, पीडित ‘दलित’ परिवारके घरसे ६ वर्षकी बालिकाको बलपूर्वक उठा ले गया था एवं खेतमें ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था । इसीके साथ पीडिताके परिजनको आरोपी निरन्तर धमकी भी दे रहा था । ‘पुलिस’के अनुसार, वह एक अपराधी प्रवृत्तिका व्यक्ति है एवं उसका भाई मुखिया भी रह चुका हैं ।
      जिस प्रकार बिहार ‘पुलिस’के  सफल प्रयासोंसे जिहादी पकडमें आया है । यदि उसी प्रकार अन्य राज्योंकी ‘पुलिस’ भी दुष्कर्मके आरोपियोंके प्रति सतर्क एवं कठोर रहे तो इससे अपराधियोंका मनोबल टूटेगा एवं दुष्कर्मके प्रकरणोंमें अवश्य न्यूनता दृष्टिगत होगी । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution