‘सीडीएस जनरल बिपिन रावत मार्ग’, देहलीके ‘अकबर मार्ग’का नाम परिवर्तित करनेकी मांग, हिन्दू संगठनोंने ‘चिपकाया’ ‘स्टीकर’, ‘बीजेपी’ देहलीकी भी यही मांग


१४ दिसम्बर, २०२१
      दिवंगत ‘सीडीएस’ जनरल बिपिन रावतके नामपर देहलीमें सडक रखनेके लिए हिन्दू संगठनोंने मंगलवारको (१४ दिसम्बरको) ‘नई’ देहली स्थित अकबर मार्गके समितिके ऊपर ‘सीडीएस जनरल बिपिन रावत मार्ग’का ‘स्टीकर’ ‘चिपका’ दिया । यह घटना मध्याह्न २ से २.३० के मध्यकी बताई जा रही है ।
      उधर देहली ‘भाजपा’ पूर्वमें ही अकबर मार्गको सीडीएस जनरल बिपिन रावतके नामपर रखनेकी मांग कर चुकी है । देहली नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्षको १० दिसम्बरको भेजे गए पत्रमें ‘बीजेपी’ देहलीके ‘मीडिया’ प्रभारी नवीन कुमार जिंदलने ये बात रखी थी । पत्रमें लिखा गया था कि ऐसा करना जनरल रावतको वास्तविक श्रद्धांजलि होगी ।
      ‘मीडिया’ प्रतिवेदनके अनुसार, इस आवेदनपर ‘नई देहली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन’के (NDMC के) उपाध्यक्ष सतीश उपाध्यायने कहा था कि हम इसपर गम्भीरतापूर्वक विचार कर रहे हैं । ऐसा हमारे अधिकार क्षेत्रमें होगा तो अवश्य  करेंगे ।
        वास्तवमें यह एक नूतन पहल होगी, जो भारतकी युवा पीढीको कुछ सीख देगी । साथ ही यह पूर्वमें की गई चूकोंको (जो कि मुसलमान मतोंको प्राप्त करने हेतुकी गई थी) सुधारनेका एक स्वर्णिम अवसर भी है ।  – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution