विश्व हिन्दू परिषदके नेता मुकेश सोनीकी हत्यामें यूनुस अंसारी बन्दी, प्रिंस खान अभी भी भगौडा, झारखंडके हेमंत शासनने दी मात्र २० सहस्रकी सहायता
२० दिसम्बर, २०२१
झारखंडकी राजधानी रांंचीमें विश्व हिन्दू परिषदके नेता मुकेश सोनीकी हत्याके प्रकरणमें एक आरोपित यूनुस अंसारीको ‘पुलिस’ने बन्दी बना लिया है । वहीं अन्य भगौडे आरोपित प्रिंस खानको ढूंढा जा रहा है । बजरंग दलके सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश सोनीकी हत्या, बुधवारको (१५ दिसम्बरको) गोली मारकर की गई थी । मृतक मुकेशके भाई सागर सोनीने बताया कि ‘भाजपा’ विधायक समरीलालने उनके घरको २५ सहस्रकी आर्थिक सहायता दी । वहीं शासकीय सहायताके नामपर ‘ब्लॉक’से मात्र २० सहस्र मिले हैं ।
किसी मुसलमानके मरनेपर १ करोड और हिन्दूकी हत्यापर मात्र २० सहस्र (हजार) ! इस राशिकी तुलनासे ही हिन्दुओंको समझ जाना चाहिए कि हमारे संगठित न होनेका लाभ तुष्टीकरण करनेवाले नेता किस प्रकार उठाते हैं ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply