सत्यनारायण भगवान और ब्राह्मण समाजके विषयमें पूर्व मुख्यमन्त्री जीतन राम मांझीने की आपत्तिजनक टिप्पणी, दृश्यपट सार्वजनिक


१९ दिसम्बर, २०२१
     बिहारके पूर्व मुख्यमन्त्री जीतन राम मांझीने सत्यनारायण कथाको ‘भला-बुरा’ कहते हुए ब्राह्मणोंके लिए अपशब्दोंका प्रयोग किया है । बता दें कि ‘हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चाके (HAM के)’ संस्थापक जीतन राम मांझीका दल, बिहारमें मुख्यमन्त्री नीतीश कुमारके राज्य शासनमें सहयोगी है ।
  अब उनका दृश्यपट ‘सोशल मीडिया’पर भी सार्वजनिक हो रहा है, जिसपर लोग कठोर प्रतिक्रिया दे रहे हैं । इसमें वे कहते हैं, “१९५६ में मृत्युसे पूर्व बाबा आंबेडकर हिन्दू धर्ममें नहीं थे । वे बौद्ध पन्थमें गए, तत्पश्चात उनकी मृत्यु हुई । उन्होंने कहा था कि हिन्दू धर्म निकृष्ट धर्म है । क्षमा कीजिएगा ! आजकल हमारे निर्धन वर्गमें भी धर्मकी परायणता अधिक आ रही है । सत्यनारायण पूजाका नाम हमलोग नहीं जानते थे; परन्तु आजकल हमारे ‘टोले’में (अपशब्द करते हुए) प्रत्येक स्थानपर सत्यनारायण भगवानकी पूजा होती है ।”
  मांझीने आगे कहा, “इन पण्डितोंको हमलोगोंसे किंचित भी लज्जा नहीं (अपशब्द कहते हुए), आते हैं और कहते हैं कि हम भोजन नहीं ग्रहण करेंगे, हमें ‘नकद’ दक्षिणा ही दे दीजिए ।” उन्होंने एक कार्यक्रममें सार्वजनिक मंचसे इस प्रकारकी भाषाका प्रयोग किया; यद्यपि वहां उपस्थित लोग उनके इस भाषणपर आपत्ति प्रकट करनेके स्थानपर करताल (तालियां) बजा रहे थे ।
  यद्यपि, वक्तव्यपर विवाद और दृश्यपट सार्वजनिक होनेके पश्चात, जीतन राम मांझीने क्षमा मांगते हुए कहा है कि उन्होंने उस शब्दका प्रयोग अपने समाजके लिए किया था, ब्राह्मणोंके लिए नहीं !
        जीतन मांझी जैसे नेता, न दलित है और न ही वंचित । ये तो अवसरवादी राजनीतिके द्योतक है । ऐसे नेताओंके कारण ही दलित समाज, सदैव अपने वास्तविक अधिकारोंसे वंचित रह जाता है; अतः इन नेताओंका अभिज्ञानकर (पहचानकर), दलित समाज अपने उत्थानका मार्ग प्रशस्त करें तथा देशकी मुख्यधारा अर्थात आगमी हिन्दू राष्ट्रसे जुडे । इसमें ही सबका कल्याण निहित है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution