गायोंको पकडकर करते थे गोहत्या, डेयरीका कार्य दिखाकर करते ‘तस्करी’, शाहजहां व अन्य बन्दी
१९ दिसम्बर, २०२१
देहलीके रोहिणी क्षेत्रमें ‘पुलिस’ने आक्रमण कर, २ गोहत्यारोंको बन्दी बना लिया । ये दोनों मुक्त विचरण करती गायोंको पकडकर हत्या करते व मांस विक्रय करते थे । दोनोंके पाससे मूर्छित करनेके ‘इंजेक्शन’, गोहत्या हेतु शस्त्र, एक ‘पिस्टल’ व ‘कारतूस’ प्राप्त हुए । अपराधी ललित उत्तरप्रदेश बागपतका व शाहजहां बिहारके दरभंगाका निवासी है ।
‘पुलिस’को रोहिणी ३५ के वन क्षेत्रमें गोहत्या होनेकी सूचना प्राप्त हुई थी । ‘पुलिस’ने घटनास्थलपर अपराधियोंको घेर लिया । वहां ‘पुलिस’को गाय व बछडा अचेत मिले । अपराधियोंने घिरते ही गोलियां चलानी आरम्भ की । आत्मरक्षामें ‘पुलिस’ने गोली चलाई, जो शाहजहांके पांवमें लगी ।
लगभग ८ वर्षपूर्व शाहजहांने ‘डेयरी’ प्रारम्भ की, जबकि यह कार्य उसने छुपकर गोहत्या करनेके उद्देश्यसे किया था ।
देशमें गोहत्यापर मृत्युदण्ड का प्रावधान होना चाहिए और गोहत्यारोंको त्वरित दण्डित किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply