छोटका अनवर तमंचेके (बन्दूक) बलपर धमका रहा था, रांंचीकी महिलाओंने घेरकर मारते-मारते अधमराकर दिया
१९ दिसम्बर, २०२१
झारखंडकी राजधानी रांंचीके सदर थाना क्षेत्रके गढटोलीमें शुक्रवार, १७ दिसम्बर २०२१ को प्रातः अवैध तमंचेके (बन्दूक) बलपर लूटपाट करने और भूमिपर अतिक्रमण करने चार चोर (छोटका अनवर, बडा अनवर, रिंकू और फिरोज) आए । इसी मध्य वहांकी स्थानीय महिलाओंने चारोंको घेर लिया । उनसे बचनेके लिए छोटका अनवरने ‘हवाई फायरिंग’कर दी; जिसके पश्चात वहां उपस्थित महिलाओंके साथ अन्य लोगोंने अनवरको मार-मारकर अधमरा कर दिया । छोटका अनवरके साथ तीन अन्य चोर महिलाओंका अदम्य साहस देखकर वहांसे भाग गए । कुछ क्षण पश्चात दलके तीनों चोर पुनः आए और अधमरे पडे छोटका अनवरको उठा कर ले गए । उन्होंने स्थानीय लोगोंको देख लेनेकी धमकी भी दी । ‘पुलिस’ने प्रकरण प्रविष्टकर जांच आरम्भ कर दी है ।
उक्त प्रकरणमें महिलाओंकी जिहादियोंके विरुद्ध सङ्गठात्मक कार्यवाही अनुसरणीय है; अतः हिन्दू समाजको कालानुसार ‘संघे शक्ति कलियुगे’को चरितार्थ करनेके साथ बल, विवेक, कौशल्य, सामर्थ्य व क्षमतामें सतत वृद्धिकर हिन्दू राष्ट्र स्थापनार्थ कृतिशील होना चाहिए, जो योग्य साधना व धर्माचरणसे ही सम्भव है, इससे जिहादियों व आपराधिक तत्त्वोंका प्रकोप व अस्तित्व सर्वत्र स्वतः ही शून्य हो जाएगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply